LPG गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Untitled 9 copy 9

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल

नया लुक डेस्क

देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार हालात संभालने में नाकाम रही है और ज़मीनी स्तर पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

कांग्रेस का हमला-“गैस का वादा, बस वादा ही रहा”

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया “भव्य गैस वादा” अब सिर्फ बयानबाज़ी बनकर रह गया है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2014-15 से 2024-25 के बीच भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता 84% से बढ़कर 90% हो गई है, जबकि LPG आयात 46% से बढ़कर 62% तक पहुंच गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” का नारा दिया गया, लेकिन ऊर्जा क्षेत्र में निर्भरता और बढ़ गई।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

पुराने दावों पर भी उठाए सवाल

जयराम रमेश ने 2005 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए उस दावे का भी जिक्र किया, जिसमें कृष्णा-गोदावरी बेसिन में बड़े गैस भंडार की खोज की बात कही गई थी। कांग्रेस का आरोप है कि बाद में यह दावा गलत साबित हुआ और इससे जुड़ा बड़ा वित्तीय घोटाला भी सामने आया।

घबराहट का माहौल, लंबी कतारें

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों और LPG एजेंसियों पर लंबी कतारों और पैनिक बाइंग की खबरें सामने आई हैं। लोगों में आपूर्ति को लेकर आशंका बनी हुई है, जिससे स्थिति और बिगड़ती दिख रही है। हालांकि, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन आशंकाओं को खारिज किया है। सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है।

सरकार के मुताबिक

  • देश के पास करीब 60 दिनों का कच्चे तेल का स्टॉक मौजूद है,
  • LPG की एक महीने की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित है,
  • सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है,

सरकार ने कमी की खबरों को “भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया अभियान” बताया है, जिसका उद्देश्य पैनिक बाइंग को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

PM मोदी का बयान और बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च को संसद में कहा था कि देश को हर तरह के संकट के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार वैश्विक ऊर्जा आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में है और आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। हालांकि, इस बयान के बाद बाजार में घबराहट बढ़ने की बात भी सामने आई है। विपक्ष का आरोप है कि इस माहौल का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर LPG की कालाबाज़ारी भी हो रही है।

READ MORE

Spread the love

One thought on “LPG गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला”

Comments are closed.

Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More
UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More