गर्मी के मौसम में ठंडक देने वाली देसी ड्रिंक्स की बात करें तो छाछ यानी छाछ सबसे ऊपर आती है। यह सिर्फ स्वादिष्ट पेय नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार अगर रोजाना सीमित मात्रा में छाछ का सेवन किया जाए तो शरीर में पोषण की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। छाछ बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। दही में थोड़ा पानी मिलाकर उसे हल्का मथ लिया जाए तो ताजगी भरी छाछ तैयार हो जाती है। इसे और हेल्दी बनाने के लिए इसमें पुदीना, भुना जीरा या काला नमक मिलाया जा सकता है। इससे इसका स्वाद बढ़ने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
विशेषज्ञों के अनुसार छाछ पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में छाछ का सेवन इन समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है। अगर छाछ में पुदीना मिलाया जाए तो यह शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। वहीं धनिया की चटनी के साथ छाछ पीने से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। भुना जीरा और काला नमक डालने से पेट की गड़बड़ी, गैस और सुस्ती जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें
आईजीआरएस रैंकिंग में महराजगंज पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
आयुर्वेद के अनुसार छाछ को गुड़ के साथ भी लिया जा सकता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। हालांकि आयुर्वेद में यह भी सलाह दी जाती है कि किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। आज के समय में कई लोगों के शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी देखने को मिलती है। खासतौर पर विटामिन बी-12 और विटामिन डी की कमी से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और ध्यान कम लगना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में दही और छाछ जैसे डेयरी उत्पाद शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए छाछ और दही का महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि उनके आहार में कई पोषक तत्व सीमित मात्रा में मिलते हैं। ऐसे में छाछ को रोजाना की डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि छाछ कोई चमत्कारी दवा नहीं है, बल्कि यह एक पोषक पेय है। इसलिए इसे संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के साथ ही लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि, पहले दिन करें ये शुभ काम
