बड़ी खुशखबरी: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती की तैयारी

Untitled 4 copy 7
  • 3060 ड्राइवर और 3614 कंडक्टर की होगी नियुक्ति

लखनऊ। यूपी में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में परिवहन विभाग ने बड़ी भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जल्द ही ड्राइवर और कंडक्टर के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में 3060 ड्राइवर और 3614 कंडक्टर की भर्ती की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि इस महीने के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाए ताकि रोडवेज बसों के संचालन में आ रही कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा सके।

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अयोध्या तक, एलपीजी संकट से ‘श्रीराम रसोई’ बंद, हनुमानगढ़ी प्रसाद पर भी असर

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग डिपो में लंबे समय से ड्राइवर और कंडक्टर के पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती होने से बस सेवाओं में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्सिंग या संविदा व्यवस्था के तहत की जा सकती है। इसके लिए संबंधित एजेंसियों और क्षेत्रीय कार्यालयों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती पूरी होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन को और मजबूत किया जाएगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

अलीगंज: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का, महिला सहित गैंग का भंडाफोड़, 16 ठग गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिकों से भी करते थे करोड़ों की ठगी ए अहमद सौदागर Lucknow : अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित कपूरथला में बीते कुछ दिनों से चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने रिध्या प्लाजा में छापेमारी कर मौके युवक व युवतियों समेत कुल सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तारी के दौरान हुई पूछताछ […]

Spread the love
Read More
Analysis Uttar Pradesh

सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान

Barabanki : रामसनेहीघाट बाराबंकी शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय रेहरिया में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More