केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

 

           अजय कुमार

बिहार के लंबे समय से मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यसभा का रास्ता पकड़ लिया है। उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के पास पर्याप्त विधायक संख्या है। इस फैसले ने पार्टी में भारी हलचल मचा दी है। कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और नितीश को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने के नारे लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर सैकड़ों समर्थक इकट्ठा हो गए और उन्होंने साफ कहा कि नितीश के अलावा कोई स्वीकार्य नहीं। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया और हिलसा के विधायक को भी रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोग साजिश रच रहे हैं।पार्टी नेता विजय चौधरी ने कहा कि राज्यसभा जाने का फैसला नीतीश का अपना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की लेकिन हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ युवा कार्यकर्ता निशांत कुमार के प्रवेश का स्वागत कर रहे हैं वहीं पुराने साथी नीतीश की विदाई से दुखी हैं।

ये भी पढ़ें

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नीतीश ने फेसबुक पर लिखा कि संसदीय जीवन से ही राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा थी। उन्होंने बिहारवासियों को भरोसा दिलाया कि विकसित बिहार बनाने का संकल्प कायम रहेगा और नई सरकार को पूरा सहयोग देंगे। कई लोग इसे बीजेपी की दबाव की राजनीति का नतीजा बता रहे हैं। गठबंधन में भाजपा की संख्या अधिक होने से नया मुख्यमंत्री उनका हो सकता है। सम्राट चौधरी या नित्यानंद राय जैसे नाम चर्चा में हैं। लेकिन दूसरा पहलू परिवार को मजबूत करने का लगता है। नीतीश की उम्र सत्तर पार कर चुकी है और स्वास्थ्य समस्याएं लगातार घेरे रहती हैं। मेदांता अस्पताल में रूटीन चेकअप की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में इंजीनियर बेटे निशांत को बिहार राजनीति में स्थापित करने की तैयारी है। पार्टी नेता श्रवण कुमार ने कहा कि युवाओं की मांग पर निशांत का प्रवेश तय हो गया। एक-दो दिन में घोषणा होगी। निशांत को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा तेज है ताकि बिहार में जड़ें मजबूत हों। भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने भी नई पीढ़ी के प्रवेश का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

नितीश के राज्यसभा जाने से बिहार की सियासत पूरी तरह बदल जाएगी। एनडीए में भाजपा का दबदबा बढ़ेगा और शायद पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बने। जेडीयू का प्रभाव कम होगा लेकिन निशांत के नेतृत्व से नई ऊर्जा आएगी। विपक्षी दल जैसे राष्ट्रीय जनता दल को मौका मिलेगा। वे वंशवाद का आरोप लगाकर हमला बोलेंगे क्योंकि नीतीश हमेशा वंशवाद के खिलाफ रहे। लेकिन युवा मतदाता निशांत को स्वीकार कर सकते हैं क्योंकि वे शिक्षित और तकनीकी पृष्ठभूमि के हैं। केंद्र में नितीश की भूमिका मजबूत होगी। वे सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों पर बोल सकेंगे। बिहार को केंद्र से अधिक फंड मिलने की संभावना बढ़ेगी। लेकिन राज्य में अस्थिरता आ सकती है अगर कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ा। नया मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया तेज होगी। भाजपा विधायक दल नेता सम्राट चौधरी मजबूत दावेदार हैं जिनके पास वित्त और गृह जैसे विभाग हैं। विजय चौधरी भी दौड़ में हैं। निशांत डिप्टी बनकर संतुलन बनाए रखेंगे। यह बदलाव लंबी रणनीति का हिस्सा लगता है। नितीश राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय रहेंगे जबकि बिहार में नई पीढ़ी सत्ता संभालेगी। कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पार्टी मंथन कर रही है। आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि बिहार की कुर्सी किसकी होगी।

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की तंज वाली भाषा से सपा को हो रहा है बड़ा नुकसान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजनीति कें आये करीब 14-15 वर्ष का समय बीता चुका है। 2012 में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद तत्कालीन सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपनी जगह अपने बेटे अखिलेश को सीएम की कुर्सी पर बैठाकर अपनी राजनैतिक विरासत अखिलेश को सौंप दी थी। […]

Read More
Education homeslider

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 […]

Read More
homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More