पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

  • अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। जबकि शाहजहांपुर में सिपाही शाहरुख की मांझे घायल होने के बाद मौत हो गई थी। इसके अलावा 14 फरवरी 2026 को हुसैनगंज व नाका फ्लाईओवर पर बाइक सवार की गर्दन कटी। फिजियोथेरेपी समीर, शिक्षक संदीप कुमार तिवारी, एमआर मोहम्मद शोएब और शाहरूख की मौत के बाद यूपी पुलिस पतंगबाजों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया और जगह-जगह दबिश दी। दो-चार दिनों तक यह सिलसिला चला, फिर जहां से कवायदें शुरू हुई और वहीं आकर थम गई, नतीजतन आज भी जानलेवा चाइनीज मांझे की धार लगातार लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम कोशिशों के बावजूद गली-कूचों में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त जारी है इसका सच गुरुवार को एक बार फिर सामने आया जब हुसैनगंज इलाके में फिर दो लोग चाइनीज मांझे का शिकार हुए। गली-कूचों और सड़कों पर लोगों के गले काट रहे चाइनीज मांझा प्रतिबंध होने के बाद भी आखिर शहर की बाजारों एवं गलियारों में कैसे बिक रहा है? इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरा उड़ाया और दुकानों पर छापेमारी कर गहन चेकिंग अभियान किए जाने का दावा भी किया, लेकिन यह कैसी निगरानी है कि आज भी लोग प्रतिबंधित मांझे का शिकार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

ये लोग हुए चाइनीज मांझे का शिकार

14 जनवरी 2026 को जौनपुर जिले में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप कुमार तिवारी की मौत। चार फरवरी 2026 को हैदरगंज ओवरब्रिज के पास दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से कटकर मौत। पांच फरवरी को चौक इलाके में एक छात्र की गर्दन कटी। पांच फरवरी को शहीद पथ पर इकाना अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर रिटायर्ड फौजी घायल हुए। यह तो महज बानगी भर है और भी कई लोग चाइनीज मांझे की धार से गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं और जिम्मेदार आलाधिकारी चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई, लेकिन आज भी लोग मांझे की धार से बच नहीं पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

Uttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय में होली का जश्न, पुलिस महानिदेशक ने अधीनस्थों के साथ खेली होली

रंग औऱ ग़ुलाल लगा दी एक दूसरे को बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व के उत्साह और रंगों के बीच पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को 0मिला। यूपी के राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार की रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।  जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Read More
Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More