हट बे ‘पलटूराम’! सीएम साहब आ रहे हैं

  • बुद्ध के आनंद से जॉर्ज के चेले तक, मौका-परस्ती की वो दास्तां
  • एपस्टीन-फाइल का सौदा या सियासत की आखिरी सांस?
  • कहाँ बुद्ध और जॉर्ज और कहा आनंद व नितीश कुमार
  • आत्मसमर्पण! लक्ष्य से भागा धावक, ट्रैक छोड़ गुजरात के पांव पर

कुमार सौवीर

बात बिहार पर। जमीन भी बिहार की, घटनाएं भी बिहार की और आस्‍था, निष्‍ठा और समर्पण बिहारियों का। दो सवाल और जवाब का संकेत भी। बुद्ध का सबसे बड़ा शिष्‍य था आनंद, जबकि जॉर्ज फर्नांडिस का सबसे बड़ा चेला रहे हैं नितीश कुमार। लेकिन आनंद और नितीश में बड़ा फर्क है। आनंद ने कभी भी बुद्ध की लीक को तनिक भी नहीं छोड़ा। आर्थिक मसले पर देखा जाए तो नितीश कुमार हमेशा शीर्षस्‍थ चेला रहे हैं, लेकिन आनंद के विपरीत नितीश की नैतिक छवि हमेशा एक घटिया मौका-परस्‍त नेता के तौर पर स्‍थापित हो चुकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

कल जिस तरह उन्‍होंने अपनी राजगद्दी भाजपा को सौंपी है, उससे तो लोगों को विश्‍वास होने लगा है कि नितीश कुमार की एपस्टीन टाइप कोई बड़ी फाइल के साथ मोदी-शाह ने जबर्दस्‍त डील कर ली। इतनी कि नितीश के पास हांफते रहने के अलावा कोई रास्‍ता ही नहीं बचा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

आप किसी भी दौड़ को देख लें, जहां हर धावक पूरी ताकत लगा देता है। लक्ष्‍य के चरम तक के लिए। जीतने के बाद भले ही हांफना शुरू कर दे, लेकिन दौड़ के दौरान अपनी ट्रैक नहीं छोड़ता। लेकिन नितीश कुमार ने छोड़ दिया। अच्‍छे-खासे मुख्‍यमंत्री के रूतबा को छोड़ कर राज्‍यसभा की अदनी सी कुर्सी के लिए उन्‍होंने अपनी सारी छीछालेदर करा दी। पहले बिहार की सत्‍ता में केवल नितीश कुमार एक ही शीर्ष पर थे, लेकिन अब वे 16 में से एक केवल एक ही रह गये हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

कहां आनंद और कहां पलटूराम नितीश कुमार।

बुद्ध का नाम आते ही अनिवार्य रूप से आनंद का नाम आ जाता है। लेकिन आज न तो जॉर्ज फर्नांडिस का कोई चेला बचा है और न ही नितीश कुमार के पास जॉर्ज फर्नांडिस जैसा कोई गुरू। कारण यह कि नितीश ने बिहार की जमीन पूजने के बजाय गुजरात के चरणों को लम्‍बलेट चरण-चुम्‍बन कर दिया। नितीश कुमार हो तो क्‍या हुआ। “हट बे। देख नहीं रहे हो कि नये सीएम साहब आ रहे हैं?

Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More
homeslider National Politics

दिल्ली के नए एलजी तरनजीत सिंह संधू, बिहार-महाराष्ट्र के राज्यपाल बदले, राजनीतिक हलचल तेज़

नई दिल्ली। देश की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल के पदों पर फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख समेत कई जगहों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रपति […]

Read More
homeslider Jharkhand National

हनीमून पर दुबई गए थे, अब घर लौटने की चिंता

नया लुक ब्यूरो रांची। रांची के रहने वाले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा के लिए शादी के बाद की पहली यात्रा चिंताजनक बन गई है। 22 फरवरी 2026 को दोनों का विवाह हुआ था। दोनों 27 फरवरी को हनीमून मनाने दुबई पहुंचे थे। उनकी […]

Read More