निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

Untitled 8 copy
  • क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन,

नया लुक ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास बात यह है कि यहां आयुष्मान कार्डधारकों का भी इलाज किया जाएगा।

CM ने किया विधिवत पूजन और हवन

हॉस्पिटल उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य जजमान बनकर पूजन और हवन में शामिल हुए। इस मौके पर कपिल देव, उनकी धर्मपत्नी रोमा देव, क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, उत्तर प्रदेश के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक तेजपाल नागर, धीरेंद्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी और कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पूरे अस्पताल परिसर का दौरा किया और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत में जाना कि यहां आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज भी होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

योगी आदित्यनाथ ने दी कपिल देव और परिवार को बधाई

CM ने कहा कि भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव और उनके परिवार को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रवेश के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल से न केवल नोएडा बल्कि एनसीआर के सभी जिलों के लोग बेहतरीन सुपर स्पेशलिस्ट सुविधाएं प्राप्त करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है और सरकार ने प्रयास जरूर किए हैं, लेकिन निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना मुश्किल है।

आयुष्मान भारत और बेहतर मरीज सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आयुष्मान कार्डधारकों को स्वास्थ्य सेवा मिल रही है। आज भारत में 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत के तहत इलाज की सुविधा मिल रही है और इसमें उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। सीएम ने मरीज सेवा पर जोर देते हुए कहा कि डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी खत्म कर देता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कपिल देव मैदान में गेंदबाजी करते थे तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच हार जाती थी। ऐसे ही अगर अस्पताल कपिल देव है और बीमारी पाकिस्तान, तो मरीज आधा ठीक पहले ही हो जाएगा।

राज्यपालों और उपराज्यपालों में बड़ा फेरबदल, शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना के राज्यपाल बने

प्रोफेशनल ग्रुप का साथ योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महाराष्ट्र के डीवाई पाटिल ग्रुप के साथ मिलकर कपिल देव अस्पताल चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप ने महाराष्ट्र में बेहतरीन काम किया है और इसका अनुभव अब नोएडा और एनसीआर के जिलों को भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हेल्थ केयर के क्षेत्र में बहुत काम किया है। वर्ष 2014 तक देश में सिर्फ 6 एम्स थे, आज 23 एम्स विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हैं। योगी ने बताया कि 2017 से पहले यूपी में केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 71 मेडिकल कॉलेज 75 जनपदों में चल रहे हैं। केडीजीएस ग्रुप अगर मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में आएगा तो स्थानीय लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। सीएम ने आगे कहा कि गौतमबुद्ध नगर जिले में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने वाला है। यहां मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का 60 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है। इसी जिले में फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक और कार्गो केंद्र भी विकसित हो रहे हैं।

Spread the love

One thought on “निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ”

Comments are closed.

Maharajganj News
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

35 लाख रुपए कीमत के 110 खोए मोबाइल बरामद चार माह में 1.25 करोड़ के 417 फोन लौटाए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj News:तकनीक आधारित पुलिसिंग में महराजगंज पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से 110 […]

Spread the love
Read More
iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Share Market Today
Business Uttar Pradesh

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, HDFC Bank में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स-निफ्टी की धीमी शुरुआत Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के बीच BSE सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और चुनिंदा ब्लूचिप शेयरों पर दबाव देखने को मिला, […]

Spread the love
Read More