हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या

WhatsApp Image 2026 02 12 at 11.38.43 AM

हल्द्वानी। शहर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बरेली रोड स्थित नवीन मंडी क्षेत्र की गल्ला मंडी में एक युवक और युवती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। दोनों की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने मंडी परिसर में दो शव पड़े देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का घेराव कर जांच शुरू कर दी। शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों पर भारी पत्थर से वार किया गया है।

ये भी पढ़े

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, आपसी रंजिश, प्रेम प्रसंग या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

डबल मर्डर की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और आसपास के लोगों में डर का माहौल है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Spread the love

One thought on “हल्द्वानी मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या”

Comments are closed.

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

वंदे मातरम् को समर्पित होगा 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

बलरामपुर गार्डन में पहली को उद्घाटन करेंगे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक Lucknow: अशोक मार्ग में 11 दिवसीय 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित इस पुस्तक मेले के पहली अक्टूबर को शाम पांच बजे उद्घाटन के लिये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सहमति दी […]

Spread the love
Read More