पेट की सेहत का देसी नुस्खा: रोज़ खाएं एक केला

eating banana daily benefits 10 02 2026 1770698862 1

आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोज एक केला खाने से भी डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब की जगह आप केला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केला ऐसा फल है जिसे रोजाना खाने से गट हेल्थ में सुधार आता है। फाइबर और पोटैशियम से भरपूर केला शरीर के लिए फायदेमंद माना जाा है। केला को पेट के लिए अमृत फल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बच्चों और बड़ों सभी को केला का स्वाद खूब पसंद आता है।

ये भी पढ़े

वैलेंटाइन वीक में क्यों खास है टेडी डे, जब एक सॉफ्ट टॉय बन जाता है प्यार की जुबान

 

रोज 1 केला खाने के फायदे
नोएडा के शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी की मानें तो केला पोषक तत्वों से भरपूर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट फल है। रोज 1 केला खाने से शरीर को 105 कैलोरी, 88.4 ग्राम पानी, 1.29 ग्राम प्रोटीन, 26.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 14.4 ग्राम चीनी, 3.07 ग्राम फाइबर, 0.39 ग्राम वसा मिलता है। केला में पोटेशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। केला आंत और पूरे स्वास्थ्य में सुधार लाने वाला फल है।आंतों के लिए फायदेमंद केला  रोज 1 केला खाने से आंत स्वस्थ रहती हैं। केला सबसे आसान और आंत के लिए सबसे फायदेमंद नाश्ता है। यह फल रेजिस्टेंस स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर है, जो आंत में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करते हैं। इससे आंतों की मरम्मत होती है, सूजन कम होती है, लंबे समय में आंत स्वस्थ रहती हैं। कई रिसर्च में ये पता चला है कि कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण पाए जाते हैं। इस तरह केला पेट की परत को प्राकृतिक रूप से मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

ये भी पढ़े

ICC के ‘हंटर’ से 10 दिन में बदले PCB के सुर…आखिर कैसे झुका पाकिस्तान

 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए केला
रोजाना केला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। केला में पोटेशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने वाला एक जरूरी मिनरल है। केले में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इसलिए खाने के बीच जब भूख लगे तो स्नैक्स के लिए केला सबसे अच्छा है।

International Nurses Day
Analysis Health homeslider International

विश्व नर्स दिवस:  ‘लेडी विद द लैंप’ की विरासत: बीमारों को नया जीवन देती हैं नर्सें

राजेन्द्र गुप्ता किसी भी बीमार व्यक्ति की सेवा नर्स या पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा जिस निष्ठा, आत्मीय ता, त्याग और समर्पण के साथ सहजता से की जाती है, उस तरह से शायद अपना भी न कर पाए। मरीज को नकारात्मक सोच से बाहर निकालकर उसे एक नया जीवन देने में नर्स की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका […]

Read More
मार्निंग वॉक
Health homeslider Life Style Lifestyle

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे […]

Read More
स्मोकिंग
Health

स्मोकिंग छोड़ने के बाद फेफड़े कितने समय में ठीक होते हैं? जानें पूरी रिकवरी टाइमलाइन

सिगरेट या तंबाकू का सेवन शरीर के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। यह सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। सिगरेट में मौजूद जहरीले केमिकल्स फेफड़ों की कोशिकाओं को खराब कर देते हैं और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं। लेकिन अच्छी […]

Read More