आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, RBI की तय सीमा से ऊपर पहुंची खुदरा महंगाई

Retail inflation: देश में खुदरा महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो पिछले दो वर्षों का उच्चतम स्तर है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज उछाल के चलते महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह प्रतिशत की ऊपरी सहन सीमा को भी पार कर गई है। गुरुवार को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

मंत्रालय के मुताबिक, सितंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई। इससे पहले अक्टूबर 2024 में महंगाई दर छह प्रतिशत के पार पहुंचकर 6.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी। हालांकि, उस समय आंकड़े CPI की पुरानी सीरीज और 2012 के आधार वर्ष के अनुसार जारी किए गए थे, जबकि मौजूदा आंकड़े 2024 के नए आधार वर्ष पर आधारित हैं।

ग्रामीण इलाकों में महंगाई का ज्यादा असर

अक्टूबर में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर शहरी इलाकों की तुलना में अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महंगाई 6.63 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5.41 प्रतिशत रही। इससे साफ है कि महंगाई का दबाव ग्रामीण परिवारों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है।

RBI की छह प्रतिशत की ऊपरी सीमा भी पार

खुदरा महंगाई दर में इस बढ़ोतरी ने RBI के लिए भी चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय बैंक ने महंगाई का मध्यम अवधि का लक्ष्य चार प्रतिशत निर्धारित किया है। इसके लिए दो प्रतिशत से छह प्रतिशत तक का टॉलरेंस बैंड तय किया गया है। अक्टूबर में महंगाई दर 6.09 प्रतिशत पहुंचने के साथ ही इस निर्धारित दायरे को पार कर गई।

ये भी पढें

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

खाद्य महंगाई ने बढ़ाई मुश्किलें, प्याज और लहसुन सबसे महंगे

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी खुदरा महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह रही। अक्टूबर 2026 में खाद्य महंगाई दर 8.94 प्रतिशत दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 9.09 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 8.68 प्रतिशत रही। सालाना आधार पर जिन पांच वस्तुओं की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, उनमें प्याज सबसे आगे रहा। प्याज के दाम 116.22 प्रतिशत बढ़े। इसके अलावा लहसुन 60.74 प्रतिशत, चांदी के आभूषण 52.39 प्रतिशत, अदरक 48.32 प्रतिशत और नींबू 47.30 प्रतिशत महंगे हुए। वहीं, कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई। आलू के दाम 14.24 प्रतिशत, फूलगोभी के 10.57 प्रतिशत, नारियल के 5.60 प्रतिशत, बैंगन के 3.34 प्रतिशत और पत्तागोभी के दाम 1.92 प्रतिशत घटे।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा रही महंगाई

अक्टूबर में राज्यों के स्तर पर भी महंगाई की स्थिति अलग-अलग रही। तमिलनाडु 7.29 प्रतिशत महंगाई दर के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद तेलंगाना में 7.26 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 7.25 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 7.19 प्रतिशत और ओडिशा में 7.17 प्रतिशत महंगाई दर्ज की गई। इन पांच राज्यों में राष्ट्रीय औसत से अधिक खुदरा महंगाई रही।

100 प्रतिशत रहा बाजारों से आंकड़े जुटाने का रिस्पॉन्स रेट

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के फील्ड स्टाफ देशभर में कीमतों का डेटा जुटाते हैं। इसके लिए 1,407 शहरी बाजारों और 1,465 गांवों से साप्ताहिक आधार पर व्यक्तिगत रूप से जाकर और ऑनलाइन बाजारों के माध्यम से कीमतों की जानकारी एकत्र की जाती है। अक्टूबर 2026 के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में आंकड़े जुटाने का रिस्पॉन्स रेट 100 प्रतिशत रहा। इस तरह मंत्रालय ने देशभर के बाजारों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अक्टूबर की खुदरा महंगाई दर जारी की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुने गए ब्रेट रैंडेल, विराट-रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ से मुंबई एयरपोर्ट तक बम धमाके की धमकी, शहर में हड़कंप

भारतीय वोटर ID दिखाकर सीमा पार करने पहुंची इंडोनेशियाई महिला गिरफ्तार

यूपी में 1200 करोड़ की फैक्ट्री, अब बनेगा बुलडोजर

 

 

Lucknow
Business

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी: मुख्यमंत्री

जेवर में 1200 करोड़ का निवेश, CNH ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का CM ने किया उद्घाटन माफिया राज की जगह कानून का राज, उत्तर प्रदेश टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: योगी  15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर, 7.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव जल्द होंगे साकार: मुख्यमंत्री  ₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर […]

Read More
New Delhi
Business

RBI का नया नियम: बिना बैंक खाते के भेजें ₹50,000, जानें नई लिमिट

New Delhi: अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है और आप किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशा-निर्देश आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी घरेलू धन हस्तांतरण (DMT) से जुड़े नियमों को एक ही फ्रेमवर्क में शामिल किया है। […]

Read More
Coal Gasification Scheme
Business

कोयले से बनेगी यूरिया-मेथनॉल, NTPC ने दिए दो प्रस्ताव

Coal Gasification Scheme: देश में कोयले के इस्तेमाल को लेकर अब नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। कोयले से बिजली बनाने के पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ते हुए अब इससे यूरिया, मेथनॉल और अन्य औद्योगिक उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को […]

Read More