RBI का नया नियम: बिना बैंक खाते के भेजें ₹50,000, जानें नई लिमिट

New Delhi

New Delhi: अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है और आप किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेजना चाहते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए दिशा-निर्देश आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। RBI ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी घरेलू धन हस्तांतरण (DMT) से जुड़े नियमों को एक ही फ्रेमवर्क में शामिल किया है। इसके तहत बैंक शाखा में जाकर नकद जमा करके NEFT के माध्यम से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में एक बार में अधिकतम 50,000 रुपये भेजे जा सकते हैं।

RBI ने 11 नवंबर 2026 को घरेलू धन हस्तांतरण के निर्देश, 2026 जारी किए हैं। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 50,000 रुपये की सीमा कोई नई बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि पहले से लागू व्यवस्था को नए दिशा-निर्देशों में स्पष्ट और एकीकृत किया गया है।

बिना बैंक खाते के कैसे भेज सकेंगे 50 हजार रुपये?

RBI के निर्देशों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति बैंक शाखा में जाकर कैश पे-इन सुविधा के तहत किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में NEFT के माध्यम से पैसे भेज सकता है। इसके लिए उसी बैंक में खाता होना अनिवार्य नहीं है।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य के खाते में 40,000 रुपये भेजने हैं, तो वह बैंक शाखा जाकर नकद रकम जमा कर सकता है। निर्धारित पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंक NEFT के जरिए रकम लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर सकता है।

बिना बैंक खाते के 50 हजार रुपये तक भेज सकेंगे पैसे, जानिए रिजर्व बैंक के नए नियम

ATM और BC के जरिए कितनी रकम भेज सकते हैं?

अगर कोई व्यक्ति बैंक शाखा के बजाय बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (BC) या ATM के माध्यम से नकद पैसे भेजना चाहता है, तो उसके लिए अलग सीमा निर्धारित है।

  • एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 5,000 रुपये।

  • एक महीने में कुल अधिकतम 25,000 रुपये प्रति भेजने वाला व्यक्ति।

इसलिए बैंक शाखा से NEFT और BC या ATM के जरिए होने वाले कैश ट्रांसफर की सीमाओं को समझना जरूरी है।

बिना बैंक खाते वाले व्यक्ति को भी मिल सकेगा कैश

RBI ने उन लोगों के लिए भी नियम स्पष्ट किए हैं, जिनके पास बैंक खाता नहीं है और जिन्हें किसी दूसरे व्यक्ति ने बैंक खाते से पैसे भेजे हैं। ऐसी स्थिति में बैंक ATM, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट या अन्य अधिकृत माध्यमों से लाभार्थी को नकद भुगतान कर सकता है। इस सुविधा के तहत एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये और एक महीने में प्रति लाभार्थी अधिकतम 25,000 रुपये दिए जा सकते हैं।

RBI Money Transfer Rules : बिना बैंक अकाउंट के ₹50,000 तक NEFT कर सकेंगे, ₹10,000 तक कैश भी भेज पाएंगे

पैसे भेजने के लिए KYC और OTP जैसी सुरक्षा जरूरी

कैश के जरिए होने वाले लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए RBI ने पहचान सत्यापन और अतिरिक्त सुरक्षा के नियम भी तय किए हैं। इसके तहत पैसे भेजने वाले व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन करना होगा। बैंक या अधिकृत BC को सत्यापित मोबाइल नंबर और स्वयं प्रमाणित वैध पहचान दस्तावेज (OVD) लेना होगा। इसके अलावा प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए प्रमाणीकरण का अतिरिक्त कारक (AFA) अनिवार्य रहेगा। यानी पैसे भेजने से पहले अतिरिक्त प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

संदिग्ध लेनदेन पर रहेगी RBI की नजर

नए निर्देशों के तहत बैंकों और अधिकृत पेमेंट संस्थाओं को लेनदेन पर निगरानी रखनी होगी। किसी खाते में अचानक बड़ी संख्या में रकम आने या असामान्य गतिविधि दिखाई देने पर जांच की जाएगी। संदिग्ध लेनदेन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देनी होगी। NEFT और IMPS के मैसेज में पैसे भेजने वाले की जानकारी और कैश के जरिए किए गए ट्रांसफर की पहचान दर्ज करना भी जरूरी होगा।

क्या पैसे भेजने पर लगेगा चार्ज?

RBI के निर्देशों के अनुसार, बैंक और गैर-बैंकिंग भुगतान संस्थाएं घरेलू मनी ट्रांसफर सेवा के लिए उचित शुल्क निर्धारित कर सकती हैं। इसलिए पैसे भेजने से पहले संबंधित बैंक से सर्विस चार्ज की जानकारी लेना बेहतर होगा। ग्राहक की शिकायतों के समाधान के लिए भी व्यवस्था लागू रहेगी।

पुराने नियमों को एक जगह किया गया शामिल

RBI के नए दिशा-निर्देशों का मुख्य उद्देश्य घरेलू मनी ट्रांसफर से जुड़े पुराने प्रावधानों को एक ही फ्रेमवर्क में लाना है। इसमें 2011 और 2024 में जारी निर्देशों को शामिल कर नया ढांचा तैयार किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

खुद को आगे रखने के लिए WhatsApp कर रहा है यह बड़ा बदलाव!

युवती से शादी की जिद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, उसके दरवाजे पर खुद को मारी गोली

कोयले से बनेगी यूरिया-मेथनॉल, NTPC ने दिए दो प्रस्ताव

 

 

 

Lucknow
Business

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी: मुख्यमंत्री

जेवर में 1200 करोड़ का निवेश, CNH ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का CM ने किया उद्घाटन माफिया राज की जगह कानून का राज, उत्तर प्रदेश टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल: योगी  15 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर, 7.5 लाख करोड़ के प्रस्ताव जल्द होंगे साकार: मुख्यमंत्री  ₹1200 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा ट्रैक्टर […]

Read More
Coal Gasification Scheme
Business

कोयले से बनेगी यूरिया-मेथनॉल, NTPC ने दिए दो प्रस्ताव

Coal Gasification Scheme: देश में कोयले के इस्तेमाल को लेकर अब नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। कोयले से बिजली बनाने के पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ते हुए अब इससे यूरिया, मेथनॉल और अन्य औद्योगिक उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को […]

Read More
Mother Dairy milk prices
Business

महंगाई का झटका! मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा

Mother Dairy milk prices: आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बोझ पड़ने जा रहा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने दूध की अलग-अलग किस्मों के दाम दो रुपये से लेकर चार रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें गुरुवार से लागू […]

Read More