सर्दियों में स्वेटर और ऊनी जैकेट पहनना जितना आरामदायक होता है, उतना ही इन्हें साफ करना मुश्किल भी हो जाता है। हाथ से धोने पर कपड़े में झुर्रियां आ सकती हैं और ऊनी फाइबर भी कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप वॉशिंग मशीन का सही इस्तेमाल करें, तो स्वेटर न सिर्फ साफ होंगे बल्कि उनकी चमक और मुलायम बनावट भी बनी रहेगी।
ये भी पढ़े
1. स्वेटर को उल्टा करके धोएं
ऊनी कपड़े धोते समय उन्हें हमेशा उल्टा करके वॉशिंग मशीन में डालें। इससे स्वेटर के रेशे एक-दूसरे से नहीं चिपकते और कपड़े लंबे समय तक अच्छे रहते हैं। अगर स्वेटर में जिप या बटन हैं, तो उन्हें बंद कर दें। साथ ही, काले और सफेद कपड़ों को अलग-अलग धोएं ताकि रंग फेड न हो।
2. ठंडे पानी का उपयोग करें
ऊनी कपड़े को गर्म पानी में धोने से लूज और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा वॉशिंग मशीन में ठंडे पानी का ऑप्शन चुनें। ठंडे पानी से कपड़े नरम रहते हैं और ऊनी रेशे मजबूत बने रहते हैं।
3. माइल्ड और लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल
ऊनी स्वेटर धोने के लिए हार्ड डिटर्जेंट से बचें। माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट या वूलन डिटर्जेंट का उपयोग करें। यह कपड़े का रंग फीका नहीं होने देता और ऊनी फाइबर सुरक्षित रहते हैं।
4. सही वॉशिंग मोड चुनें
वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोने के लिए हमेशा वूलन मोड, जेंटल मोड या हल्का मोड चुनें। इस मोड में कपड़े धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से साफ होते हैं। इसके अलावा, कपड़े धोने के बाद इसे धूप में सीधा न सुखाएं, बल्कि छाया में सुखाना सबसे सुरक्षित है। इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने स्वेटर और ऊनी कपड़ों को लंबे समय तक नया जैसा रख सकते हैं।
ये भी पढ़े
IAS Story: यूपी के इस डीएम ने बदल दी सोच, सरकारी आंगनवाड़ी में बेटी का एडमिशन कर रची मिसाल
