484 गांवों की महापंचायत का बड़ा फैसला,2026 में ही होगी मां नंदा की भव्य राजजात यात्रा

Untitled 10 copy 14

चमोली। मां नंदा देवी की ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ी बड़ी राजजात यात्रा को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार 484 गांवों की महापंचायत में समाप्त हो गया। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नंदा की बड़ी राजजात वर्ष 2026 में ही आयोजित की जाएगी और इसे भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। नंदा राजजात को स्थगित किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में गहरा असंतोष देखने को मिला था। इसी को लेकर नंदा नगर ब्लॉक सभागार में 484 गांवों की महापंचायत बुलाई गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, तीर्थ पुरोहित, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

महापंचायत में मां नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड़ आयोजन समिति के गठन पर भी सहमति बनी। इस दौरान कर्नल (सेवानिवृत्त) हरेंद्र सिंह रावत को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन मां नंदा की बड़ी राजजात का शुभ मुहूर्त घोषित किया जाएगा और उसी के अनुसार आगे की यात्रा रूपरेखा तय की जाएगी।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More