CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

Untitled 3 copy 21
  • मां ने फुटपाथ पर लगा दी अपनी जवानी, लेकिन बेटे को भारत के प्रतिष्ठित CRPF संस्था तक दिया पहुंचा
  • मां को मिला मेहनत का फल: CRPF में चयनित बेटे का भावुक वीडियो वायरल

मुम्बई। एक मां क्या कर सकती है, इसका आपको ताजा उदाहरण देखना है तो आपको महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के पिंगुली गांव में एक दिल छू लेने वाला वीडियो देखना पड़ेगा। गोपाल सावंत नामक युवक ने CRPF में चयन की खुशखबरी अपनी मां को दी, जो उस समय शेतकर वाड़ी में फुटपाथ पर सब्जी बेच रही थीं। इंस्टाग्राम यूजर विलास कुदलकर ने इस पल को वीडियो में रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में गोपाल अपनी मां को गले लगाता है, पैर छूकर आशीर्वाद लेता है और CRPF में सफल होने की बात बताता है। मां पहले शांत रहती हैं, फिर खुशी के आंसू बहने लगते हैं। सालों तक कुदाल नगर पंचायत में फुटपाथ पर सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाली मां की मेहनत और त्याग का यह फल था। गोपाल ने मां की मेहनत से पढ़ाई पूरी की और अब सुरक्षाबल में शामिल होने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

वीडियो को 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स ने लिखा- “मां की मेहनत का फल मिला कि ऐसा बेटा पाकर मां भाग्यशाली” अब माता-पिता की अच्छे से देखभाल करना”। कई ने इसे प्रेरणादायक बताया, कहा कि गरीबी सफलता की राह नहीं रोकती, माता-पिता का संघर्ष और संतान की लगन चमत्कार कर देती है। यह वायरल वीडियो उन लाखों माता-पिता के लिए प्रतीक बन गया है जो फुटपाथ, ठेले या छोटे कामों से बच्चों के सपने पूरे करते हैं। गोपाल की सफलता साबित करती है कि मेहनत और ममता कभी व्यर्थ नहीं जाती।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More