कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

Untitled 2 copy 23
  • जानें क्या है विवाद, बड़ा अधिकारी समझ किसी ने फंसा दिया रामचंद्र राव को…

नई दिल्ली। यूपी में कहावत है- ‘सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का’। लेकिन यहां कोतवाल की बात तो दूर सीधे डीजीपी साहब एक अश्लील वीडियो की गिरफ्त में आ गये हैं। उनका वीडियो देश में तेजी से वायरल हो रहा है। अब ये वायरल फेक है या एआई जनरेटेड इसके बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन कर्नाटक पुलिस की इज्जत का फालूदा इस वीडियो ने लगा ही दिया।

https://x.com/i/status/2013261238696923390

खबरों के अनुसार कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव (DGP स्तर) के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में एक पुरुष को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है, जिसे राव बताया जा रहा है। राव सोना तस्करी मामले की आरोपी रान्या राव के पिता हैं। राव ने दावा किया कि वीडियो फर्जी और मॉर्फ्ड है। इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार देते हुए उन्होंने फॉरेंसिक जांच की मांग की है। वायरल होने के बाद वे गृहमंत्री . परमेश्वर से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

ये भी पढ़े

लगातार बढ़ रहे हैं फैटी लीवर के मामले, भारत में 38% लोग इस बीमारी से हैं प्रभावित, जानें मुख्य संकेत

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मामले पर गहरी नाराजगी जताई और विस्तृत रिपोर्ट मांगी। उन्होंने जांच के निर्देश दिए कि वीडियो कब, कहां रिकॉर्ड हुआ और किसने फैलाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच शुरू करने की बात कही है। साइबर क्राइम विशेषज्ञों से डिजिटल छेड़छाड़ की जांच कराई जाएगी। राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए, जबकि सत्ताधारी पक्ष ने जांच पर जोर दिया। मामला कर्नाटक पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

PM मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G20 में ट्रंप से मुलाकात के आसार New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर यह यात्रा तय होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते […]

Spread the love
Read More