ट्रांसफार्मर हादसे में संवेदनशील नेतृत्व : डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से पीड़ित बच्चे को तत्काल सहायता

Untitled 29 copy 1

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। 11 जनवरी 2026 को सरोजनी नगर के सैनिक विहार कॉलोनी, बिजनौर में खुले और असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से 8 वर्षीय अर्पित पाल गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित बच्चे के उपचार को प्राथमिकता दी। केजीएमयू, लखनऊ में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विधायक के मार्गदर्शन में अब तक करीब 75,000 रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की जा चुकी है। उनकी टीम के सदस्यों ने रक्तदान कर परिवार को नैतिक और चिकित्सकीय समर्थन दिया।

पीड़ित परिवार मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र का होने के कारण डॉ. सिंह ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए मोहनलालगंज विधायक से विधायक निधि से सहायता का अनुरोध किया। साथ ही  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शासन स्तर से मुआवजा और सहायता की मांग की। ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में डॉ. सिंह ने FIR दर्ज करने, निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, तत्काल मुआवजा और क्षेत्र में अन्य असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की पहचान कर फेंसिंग व सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही अस्वीकार्य है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। यह घटना संवेदनशील नेतृत्व, त्वरित सहायता और प्रशासनिक जवाबदेही का उदाहरण है।

Spread the love

Benefits of Okra
Health

भिंडी खाने के हैं कई फायदे, डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया क्यों डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

Benefits of Okra: भारतीय रसोई में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। मसालेदार भिंडी हो, भरवा भिंडी या फिर भिंडी दो प्याजा, इसका स्वाद हर रूप में अलग और खास होता है। लेकिन स्वाद के साथ-साथ भिंडी पोषण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें […]

Spread the love
Read More
Health

बच्चों को किस उम्र तक करानी चाहिए ब्रेस्टफीडिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताया सही समय

Breastfeeding Benefits  : जब बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है, तो शुरुआती महीनों में उसका शरीर बेहद नाजुक होता है। ऐसे में उसके बेहतर विकास और मजबूत इम्युनिटी के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। नवजात शिशु के लिए मां का दूध सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि उसके शुरुआती जीवन का बेहद महत्वपूर्ण पोषण स्रोत […]

Spread the love
Read More
 Oral Health and Heart Disease
Health

दांतों की सफाई में लापरवाही से बढ़ सकता है दिल की बीमारी का खतरा? जानें कनेक्शन

 Oral Health and Heart Disease: ओरल हेल्थ को अक्सर लोग सिर्फ दांतों की सफाई तक सीमित मानते हैं, लेकिन मुंह की सेहत का असर शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। खासकर मसूड़ों की बीमारी यानी पीरियोडोंटल डिजीज को लेकर हुए कई शोधों में इसे हृदय रोगों के बढ़े हुए जोखिम से जोड़ा […]

Spread the love
Read More