
New Delhi: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। ऐसे में बिहार और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?
दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP और अन्य संगठनों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन प्रस्तावित है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करना और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग शामिल है। प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में भारी भीड़ और सड़कों पर यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है।
इसी को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे के आदेश के मुताबिक, नौ अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वालीं और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली निर्धारित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसलिए केवल नीचे दी गई छह ट्रेनों ही नहीं, बल्कि अन्य प्रभावित ट्रेनों का स्टेटस भी जांचना जरूरी है।
ये भी पढें
पटना से दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें रद्द
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, पटना और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हैं।
. तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309)
राजेंद्र नगर से नौ अक्टूबर को शाम 7:10 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन के 10 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था।
. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393)
राजेंद्र नगर से नौ अक्टूबर को शाम 7:20 बजे चलने वाली इस ट्रेन का नई दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय 10 अक्टूबर को सुबह 7:55 बजे था।
. मगध एक्सप्रेस (20801)
इस्लामपुर से नौ अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होने वाली मगध एक्सप्रेस को 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचना था।
. अमृत भारत एक्सप्रेस (22361)
राजेंद्र नगर से नौ अक्टूबर को शाम 7:50 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन के 10 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था।
बनारस से दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी जरूरी अपडेट है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को भी रद्द किए जाने की जानकारी सामने आई है।
. शिवगंगा एक्सप्रेस (12559)
बनारस से 9 अक्टूबर को रात 10:15 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन के 10 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय था।
. बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581)
यह ट्रेन नौ अक्टूबर को रात 11:10 बजे बनारस से रवाना होने वाली थी। इसके 10 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित था। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि इन ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर करें, क्योंकि परिचालन संबंधी अपडेट में बदलाव हो सकता है।
ये भी पढें
मेट्रो स्टेशनों पर भी सख्ती, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने की सिफारिश की है। रिपोर्टों के अनुसार, नौ अक्टूबर की रात नौ बजे से कई प्रभावित स्टेशनों के गेट बंद रखने की व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को मेट्रो से सफर करने में भी परेशानी हो सकती है।
प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की खबरों के बीच प्रशासन की नजर राजधानी के प्रमुख इलाकों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर है।
स्टेशन जाने से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
अगर आप 10 अक्टूबर को पटना, राजेंद्र नगर, इस्लामपुर या बनारस से दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या रेलवे पूछताछ सेवा से जानकारी प्राप्त करें। ट्रेन रद्द होने की स्थिति में टिकट रिफंड और वैकल्पिक यात्रा के लिए भी रेलवे के नियमों के अनुसार जानकारी लें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लखनऊ में डबल मर्डर: पत्नी-बेटी की हत्या कर होमगार्ड ने किया सरेंडर
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर जीत का दिया मंत्र
महापरिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि
अमेरिका का 8 IT कंपनियों पर एक्शन, भारतीयों का ग्रीन कार्ड अटकेगा?
बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर: पीसी मीणा


One thought on “दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले कई ट्रेनें रद्द, राजधानी-शिवगंगा भी प्रभावित”
Comments are closed.