- चौबीस लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। GRP चारबाग, सीआईबी व एनसीबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को अवैध गांजा के तीन महिला सहित चार तस्करों को दबोचकर उनके पास से एक सौ बीस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चौबीस लाख रुपए बताई जा रही है। बिहार राज्य से भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेप लेकर ट्रेन के जरिए चंडीगढ़ पंजाब राज्य में लेजाकर सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर जीआरपी चारबाग, सीआईबी व एनसीबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से तीन महिला सहित चार तस्करों को धरदबोचा।

जीआरपी थाने के उपनिरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक पकड़े गए चारों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम चंदन, अमृता देवी, नीलू देवी व रितु देवी बताया। उन्होंने बताया कि चारों तस्कर सिवान बिहार के रहने वाले हैं। उपनिरीक्षक अमित कुमार के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार से गांजा की खेप ट्रेन के जरिए चंडीगढ़ पंजाब राज्य में सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह का मुख्य सरगना चंदन महिलाओं को साथ लेकर मादक पदार्थ की तस्करी करता है ताकि पुलिस से बचकर निकल सके। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में बताया कि इनका एक साथी सिवान जेल में बंद है। पुलिस को इनके पास से 120 किलो अवैध गांजा बरामद हुए हैं, किसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 24 लाख रुपए बताई जा रही है।
