धुरंधर में रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना: कम बोलने वाले सितारे की 167 करोड़ की दुनिया

बॉलीवुड का वो एक्टर जो स्क्रीन पर बोलता कम है, लेकिन आंखों से कहानी कह देता है – अक्षय खन्ना। ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के रोल ने फिर से तहलका मचा दिया। रेगिस्तान के बीच काला चश्मा, शांत लेकिन खतरनाक अंदाज – एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल। बहरीनी रैप ‘FA9LA’ की धुन पर ये सीन देखकर फैंस चिल्ला रहे हैं, “अक्षय भाई, आग लगा दी!” 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू, उसी साल ‘बॉर्डर’ में लांस नायक विक्रम सिंह बने। विनोद खन्ना के बेटे होने का फायदा? हां, लेकिन नाम कमाया मेहनत से। ‘दिल चाहता है’ में सिद्धार्थ, ‘हमराज’ में राज, ‘हंगामा’ की कॉमेडी, ‘हलचल’ का मसाला, ‘दृश्यम 2’ का सस्पेंस, ‘छावा’ में नेगेटिव शेड – हर रोल में जान डाली। अक्षय चुनिंदा फिल्में करते हैं, लेकिन हिट रेट 80% से ऊपर।

योगी का गोरखपुर दौरा: रावत स्मृति ऑडिटोरियम + 16 करोड़ ITI

अब बात करें उनकी जेब की। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट से – 2025 में नेट वर्थ करीब 167 करोड़। फिल्म फीस 2.5 करोड़ प्रति प्रोजेक्ट, रॉयल्टी और एंडोर्समेंट से कमाई। सोशल मीडिया पर नहीं हैं, इंस्टा भी नहीं – फिर भी ब्रांड्स लाइन लगाए हैं। निवेश स्मार्ट – रियल एस्टेट में जोर। मुंबई के जुहू में सी-फेसिंग बंगला (35 करोड़), मालाबार हिल में महल जैसा मैनशियन (60 करोड़), अलीबाग में फार्महाउस। कुल प्रॉपर्टी 100 करोड़ से ज्यादा। ये संपत्तियां न सिर्फ वैल्यू बढ़ा रही हैं, बल्कि अक्षय की सादगी को भी रिफ्लेक्ट करती हैं। वो दिखावा पसंद नहीं करते। गैराज की बात करें तो लग्जरी लेकिन सादा। मर्सिडीज-बेंज S-क्लास (लक्जरी सेडान, 1.5 करोड़+), बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (स्पोर्टी सेडान, 70 लाख), टोयोटा फॉर्च्यूनर (SUV, 35 लाख)। कुछ रिपोर्ट्स में BMW 7 सीरीज और ऑडी का जिक्र भी। लेकिन अक्षय कारों को शोकेस नहीं करते। ज्यादातर स्टार्स की तरह फोटोशूट नहीं, बस प्राइवेट ड्राइव।

‘धुरंधर’ में रहमान का रोल – रेगिस्तान का डकैत, जो बोलता कम, मारता ज्यादा। एंट्री सीन में वो चश्मा, वो वॉक – फैंस कह रहे, “अक्षय का ये अवतार लीजेंडरी है!” क्रिटिक्स बोले, “विनोद खन्ना की याद दिला दिया।” अक्षय की खासियत – नेगेटिव रोल में भी हीरो लगते हैं। अब सवाल ये – अगली फिल्म क्या? कमबैक किंग बनकर लौटे हैं।

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More