लापरवाही के कारण ऋषिकेश में बड़ा हादसा, एक और पर्यटक घायल

Untitled 14 copy 8

नया लुक ब्यूरो

ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र में स्थित थ्रिल फैक्ट्री एडवेंचर पार्क एक बार फिर हादसे की वजह से सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि पार्क में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह इस पार्क में अब तक का तीसरा बड़ा हादसा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान एडवेंचर एक्टिविटी में बेसिक सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया था। घायल पर्यटक को तुरंत AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

देहरादून में कारोबारियों के यहाँ ताबड़तोड़ आयकर छापे

स्थानीय सूत्रों ने खुलासा किया है कि थ्रिल फैक्ट्री में न तो कोई प्रमाणित जंप मास्टर है और न ही कोई स्पष्ट सुरक्षा निरीक्षण व्यवस्था। इसके बावजूद, पर्यटन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की लापरवाही पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक हादसे का नहीं, बल्कि पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में मेगा डायवर्जन, 13 से 18 नवंबर तक इन रास्तों से न गुजरें

accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने हिरासत पर उठाए सवाल

New Delhi: अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अंकिता के माता-पिता को तड़के चार बजे उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली के इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे। राहुल […]

Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Read More