लखनऊ में मेगा डायवर्जन, 13 से 18 नवंबर तक इन रास्तों से न गुजरें

Diversion
  • लोकनायक बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर होने हैं कई आयोजन

लखनऊ। यूपी सरकार ने 13 से 18 नवंबर तक लोकनायक बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को “राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में आयोजनों के चलते राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बहुत बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस के मुताबिक ताज अण्डरपास की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहे से 1090 की तरफ नहीं जा सकेंगे। इन्हें समतामूलक चौराहे से बैराज रोड होते हुए पीएनटी बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा होकर अथवा आरआर बन्धा चौराहे से पेपरमिल तिराहे से सिकन्दरबाग चौराहे होते हुए भेजा जाएगा। इसी तरह पीएनटी बालू अड्डा से आने वाला यातायात 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा। यह यातायात बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुए जा सकेगा। वहीं डालीबाग तिराहा की तरफ से जियामऊ मोड़, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, और 1090 चौराहे की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा। इसे बन्दरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा। यह यातायात हजरतगंज से सिकन्दरबाग चौराहा से पेपरमिल होकर अपने गन्तव्य को जा सकता है।

ये भी पढ़ें

गजब का साहस: घर में की पत्नी की हत्या और ड्यूटी करने पहुंचा पति, गिरफ्तार

विजयीपुर अण्डरपास की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा अथवा शहीद पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा. न्यू हाई कोर्ट मोड/तिराहा से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा जाएगा बल्कि यह यातायात कमता तिराहा, शहीद पथ अथवा पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। पिकप पुल की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More