मेरी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती

Untitled 30 copy 3
  • फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई डॉ. शाहीन के पिता का दावा
  • संदिग्ध महिला आतंकी के भाई डॉ. परवेज अंसारी के भी घर छापेमारी
  • पिता से पूछताछ कर रही जांच एजेंसियां

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद से पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई लालबाग क्षेत्र के खंदारी बाजार स्थित डॉ शाहीन के घर जांच एजेंसियों ने छापेमारी की। घर न तो शाहीन मिली और न ही उसके भाई डॉ. परवेज अंसारी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान घर पर मिले उसके पिता से जांच एजेंसी के अधिकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ शुरू की तो वे बेबाकी के साथ कहा कि उनकी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाहीन काफी समय पहले यहां से चली गई थी और वह फरीदाबाद में रहकर नौकरी करती है। उन्होंने जांच एजेंसी व पुलिस को बताया उसकी शादी महाराष्ट्र में हुई है।

ये भी पढ़े

दहशतगर्त डॉक्टरों से दहली दिल्ली, दिल में हिंदुस्तान तो कैसे बन रहे फिदायीन…

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से हैं गहरे तार

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला मैट्रो स्टेशन के हुए धमाके को लेकर जांच जारी और इसके तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से भी जोड़े जा रहे हैं। इसे लेकर फरीदाबाद से आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद  के घर पर भी एनआईए, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पहुंची। इस दौरान घर पर मिले शाहीन के पिता शाहिद अंसारी ने कहा कि मेरी बेटी ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती। आतंकी संगठन से ताल्लुक रखने के मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ शाहीन के पिता ने कहा, मेरे तीन बच्चे हैं, बड़ा बेटा शोएब है जो मेरे साथ रहता है, दूसरी शाहीन है जिसकी आप बात कर रहे हैं। उन्होंने ने जांच एजेंसी के अधिकारी, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस से कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं है, मैंने एक महीने पहले शाहीन से बात की थी, परवेज से हर हफ्ते बात होती है। बताते चलें कि जिस डॉक्टर शाहीन को सोमवार फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है उसका परिवार लखनऊ के डालीगंज स्थित 121 नंबर मकान में रहता है। उसके पिता ने कहा कि शाहीन तीन भाई बहन है, सबसे बड़ा बेटा शोएब यहीं पिता के साथ रहता है और दूसरे नंबर पर शाहीन थी जिसकी सोमवार गिरफ्तारी हुई है। बताया कि डॉ शाहीन ने इलाहाबाद से मेडिकल की पढ़ाई की थी उनका बेटा परवेज है, जिसके घर पर मंगलवार सुबह जांच एजेंसियों, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापेमारी की है।

ये भी पढ़े

बम की सूचना के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट

पिता शाहिद के मुताबिक GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता रही है उनकी बेटी

बताया जा रहा है कि शाहीन कानपुर जिले के GSVM मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रही हैं। लोक सेवा आयोग से उसका चयन हुआ था। वर्ष 2009 व 2010 के बीच कन्नौज में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए तबादला भी हुआ। उसके बाद वर्ष 2013 में मेडिकल कॉलेज कानपुर से अचानक बिना सूचना अनुपस्थित हो गई, सूबे में चर्चा के बाद मेडिकल कॉलेज में ब्यौरा चेक कराया गया।

फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ शाहीन के करीबियों पर भी ATS की नजर

दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए बम धमाके से ही पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार हुई कथित आतंकी डॉक्टर शाहीन, गुजरात ATS के हत्थे चढ़े देश के विभिन्न शहरों में खतरनाक जहर राइसिन से हजारों लोगों को मौत की नींद सुलाने की नापाक साजिश रचने वाले ISIS के तीन आतंकियों डॉ अहमद मोहिउद्दीन, आजाद सुलेमान शेख व लखीमपुर-खीरी निवासी मोहम्मद सुहैल के करीबियों पर जांच एजेंसियां व ATS ने नजरें गड़ा दी।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही गिरफ्तार आतंकियों के करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। मंगलवार को जैसे ही जांच एजेंसी, ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कथित आतंकी डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉ परवेज अंसारी के घर छापेमारी शुरू की तो अन्य आतंकियों के करीबियों में बेचैनी छा गई। सूत्र यह भी बताते हैं कि आतंकियों से ताल्लुक रखने वाले पुलिस से बचने के लिए ठिकाना बदलना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बाबत पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं उनका बस इतना कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Birsa's Birth Anniversary
homeslider National

कल मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती, जानें उनका संघर्ष

Birsa’s Birth Anniversary: देशभर में 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर को पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महदोईया गांव के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के दरिंदगी जैसी संगीन घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। […]

Read More