बिहार: NDA की कॉरपेट बॉम्बिंग का दिख रहा असर, तेजस्वी चक्रव्यूह में फंसे

शाश्वत तिवारी
  शाश्वत तिवारी

बिहार में जिन 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान है, पहले चरण में भारी मतदान के बाद NDA के नेता ज्यादा जोश में दिख रहे हैं जबकि महागठबंधन के नेताओं का मनोबल कुछ कम नज़र आने लगा है। NDA की तरफ से पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जे पी नड्डा, हिमंता विश्व शर्मा से लेकर रवि किशन तक तमाम नेताओं की रैलियां और रोड शो हुए। पीएम मोदी ने कैमूर और औरंगाबाद में रैलियां की और शनिवार को सीतामढ़ी में रैली की। इन रैलियों में मोदी ने बिल्कुल नए अंदाज में NDA और महागठबंधन में फर्क समझाया, जंगलराज और सुशासन का अंतर बताया। मोदी ने यूट्यूब पर चल रहे RJD के गानों की लाइनें सुनाईं और कहा कि इन गानों से ही बिहार के लोगों को समझ में आ जाना चाहिए कि महागठबंधन के नेताओं के इरादे क्या हैं।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

महागठबंधन के चुनाव प्रचार का सारा दारोमदार तेजस्वी यादव के कंधों पर है और वो एक दिन में दस-दस, पंद्रह-पंद्रह रैलियां कर रहे हैं। तेजस्वी का फोकस दो मुद्दों पर है। पहला युवाओं को सरकारी नौकरी और दूसरा बिहारी बनाम बाहरी। तेजस्वी ने कहा कि फिलहाल बिहार सरकार का रिमोट बाहरी नेताओं के हाथ में है, चुनाव के वक्त भी कुछ बाहरी यहां आकर बिहार में लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं फंसना है। ये बात तो सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव नतीजे तेजस्वी के राजनीतिक भविष्य पर असर डालने वाले होंगे। इसलिए तेजस्वी ने इस चुनाव में जी-जान लगा दी है, लेकिन उनके सामने चुनौती बहुत बड़ी है। एक तो महागठबंधन के प्रचार की जिम्मेदारी अकेले तेजस्वी के कंधों पर है। उन्हें एक-एक दिन में 18-18 रैलियां करनी पड़ रही हैं। RJD और कांग्रेस के अभियान में कोई तालमेल नहीं हैं।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

राहुल गांधी चार दिन कैंपेन में आए जरूर, लेकिन बिहार की बजाय इधर उधर की बातें करते रहे। इससे महागठबंधन के उम्मीदवारों में निराशा है। दूसरी तरफ NDA की रणनीति एक-एक सीट के लिए तय है। कैंपेन में समन्वय है, नीतीश कुमार अब तक 70 से ज्यादा रैलियां कर चुके हैं, पीएम मोदी की 18 रैलियां हो चुकी हैं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 26 रैलियां कर चुके हैं। अमित शाह चालीस से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं। जे. पी. नड्डा से लेकर शिवराज सिंह चौहान, देवेन्द्र फडणवीस, धर्मेन्द्र प्रधान और हिमंता विश्व शर्मा तक सारे बड़े बड़े नेता बिहार में जमे हुए हैं। NDA के कैंपेन में नेताओं की रैलियों की कॉरपेट बॉम्बिंग का असर दिख रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसीलिए आज तेजस्वी को कहना पड़ा कि उनके एक हेलीकॉप्टर के पीछे मोदी ने तीस-तीस हेलीकॉप्टर लगा रखे हैं। (लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं)

homeslider International

विश्व गुर्दा दिवस आज: किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन

राजेन्द्र गुप्ता विश्व गुर्दा दिवस (WKD) एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य गुर्दे के स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करना और विश्व स्तर पर गुर्दे की बीमारियों के बोझ को कम करना है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन्स (IFKF) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया यह […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More