भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव

Ayodhya
  • अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार की भाजपा सरकार में भरमार

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अवैध खनन से लेकर अन्य अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार और संसाधनों की लूट चरम पर है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए है। खुलेआम अवैध खनन हो रहे है। यादव ने कहा कि लगता है इस मामले में दिल्ली और लखनऊ की मिलीभगत है। तभी न दिल्ली के ड्रोन को ये दिनदहाड़े का अवैध खनन दिखाई दे रहा है और न ही दूरबीन को। रही बात लखनऊ वालों की तो उन्होंने तो पहले ही बहाने की तरह काला चश्मा लगा लिया है, जिससे न दिखेगा अपराध, न करनी पड़ेगी कार्रवाई, घर तक अपने आप पहुंच जाएगी हिस्से-बांट की मलाई। यादव ने कहा कि अब जब अवैध खनन के साक्षात सबूत के वीडियो देखेंगे तो माननीय फिर कहेंगे ये तो एआई जनरेटेड है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है तब से प्रदेश के संसाधनों को खुलेआम लूटा जा रहा है। ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार के मामले में सब एकजुट होकर लूट रहे हैं। अवैध खनन, दवाओ का अवैध व्यापार, वनों और पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है। प्रदेश में संसाधनों की ऐसी लूट कभी नहीं हुई थी। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। जनता कराह रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए हैं। आम जनता को जरूरी और आवश्यक वस्तुओं की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग परेशान हैं। पहले किसानों को खाद नहीं मिलती थी उन्हें लाइन लगाना पड़ता था। अब लोगों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

मिडिल ईस्ट: तेल-गैस की कालाबाजारी पर सख्त हुए सीएम योगी

ईरानी डेलीगेशन को मारने की साजिश? NYT के दावे पर इजरायल ने दी तीखी सफाई

गैस के लिए लम्बी-लम्बी लाइने लग रही है। होटल और दुकान गैस की कमी से बंद होने के कगार पर है। कालाबाजारी चरम पर है। आम जनता परेशान है लेकिन अभी भी भाजपा सरकार, उसके मंत्री और नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। लोगों को झूठी दिलासा देने के सिवाय इनके पास कुछ नहीं। इन हालातों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा को लोगों की कोई चिंता नहीं है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

One thought on “भाजपा की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन हो गए फेल: अखिलेश यादव”

Comments are closed.

UP National Highway Projects
Uttar Pradesh

यूपी में वर्ल्ड लेवल की सड़कें बनाना हमारी प्राथमिकताः गडकरी

बेहतर सड़क नेटवर्क से निवेश, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई गति: CM UP National Highway Projects : CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय […]

Spread the love
Read More
Theft of Badrinath offerings
Uttar Pradesh

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का सरगना गिरफ्तार

पुलिस बोली- मोबाइल के नीचे ₹500 के नोट, सोने-चांदी के सिक्के ले जाता था Theft of Badrinath offerings :  बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने उन्हें 12 जुलाई की रात करीब […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल

Kanpur Accident : कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें घटना स्थाल पर तीन लोगों की मौत हो गयी 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भती कराया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालता देख कर कानपुर हैलेट […]

Spread the love
Read More