सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

Untitled 10 copy 3
  • छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला

लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हुनर क्रिएशन एंड क्राफ्ट एसोसिएशन द्वारा पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी  के सहयोग से किया जा रहा है। यह समारोह भारतीय सेना के निमंत्रण पर विशेष रूप से सैनिकों और उनके परिवारों के लिए आयोजित होगा, जिसमें सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आने वाली सभी रेजिमेंटों को आमंत्रित किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

तेल-गैस की कालाबाजारी पर सख्त हुए सीएम योगी

युवा कलाकारों को मिलेगा ‘शान ए अवध’ सम्मान

समारोह में युवा कलाकार समीर-दीपाली, समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी, दीपांशी यादव और ड्रमर तन्मय मुखर्जी को ‘शान ए अवध’ सम्मान से नवाजा जाएगा। ये सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सैनिकों का मनोरंजन करेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सुरों से गूंजेगी शाम

कार्यक्रम में अनूप जलोटा भजन और गजल पेश करेंगे। वहीं समीर-दीपाली की हिट जोड़ी, इंडियन आइडल सीजन-13 से चर्चित गायिका शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी, समरजीत रंधावा सूफी गीतों से समां बांधेंगी। ड्रमर तन्मय मुखर्जी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, जबकि दीपांशी यादव भी अपनी गायकी से कार्यक्रम में रंग भरेंगी। कार्यक्रम के लिए करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में संजय सिंह का केंद्र पर हमला: ‘विकसित भारत के विजन में गांवों की जगह कहां?

रेजिमेंट लगाएंगी खाने के स्टॉल

अवध मेले में सेना की अलग-अलग रेजिमेंट अपने-अपने खाने के स्टॉल भी लगाएंगी, जिससे कार्यक्रम में मेले जैसा माहौल बनेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

पहले भी हो चुके हैं बड़े आयोजन

एसोसिएशन इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित कर चुकी है। हाल ही में 16 फरवरी को गायक हरिहरन को नौशाद सम्मान दिया गया था। इसके अलावा सरोद वादक अमजद अली खान, संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, हेमा मालिनी, सोनू निगम और रेखा भारद्वाज जैसे कई प्रसिद्ध कलाकारों को भी सम्मानित किया जा चुका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More