बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Untitled 5 copy 6

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। बदरीनाथ धाम में मंगलवार को मौसम के करवट बदलने से देर रात से धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट लेते ही एक बार फिर सर्दियों का एहसास करा दिया है। देर रात शुरू हुई बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम सफेद चादर में लिपट गया है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे केदारपुरी का नजारा बेहद मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहा है। यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

प्यार, इश्क या मोहब्बत नहीं जनाब, झूठ, फरेब और साजिश, जानकर रह जाएंगे दंग

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। उधर मैदानी इलाकों में हवा सर्द होने से सुबह-शाम ठंड का अहसास हुआ। वहीं, आज भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में पांच नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में चार हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि सात से दस नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More