दुनिया की सबसे पुरानी विष्णु प्रतिमाएं छत्तीसगढ़ में…

Untitled 16 copy 2
  • मल्हार में 200 ईसा पूर्व की विष्णु प्रतिमा
  • गढ़धनोरा में मिली पांचवीं शताब्दी की चतुर्भुजी विष्णु प्रतिमा
  • विष्णु की अधूरी अलंकृत प्रतिमा संग्रहालय में

हेमंत कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश पुरातन मूर्तियों के मामले में काफी समृद्ध है। दुनिया में भगवान विष्णु की सबसे पुरानी प्रतिमा यहां के मल्हार में है, वही बस्तर के गढ़धनोरा में पांचवीं शताब्दी की दुर्लभ चतुर्भुजी विष्णु प्रतिमा मिली है। जगदलपुर संग्रहालय में भगवान विष्णु की ही 15वीं शताब्दी की एक अधूरी अलंकृत प्रतिमा भी संग्रहालय लाई गई है। यह तीनों प्रतिमाएं अपने आप में विलक्षण और दुर्लभ हैं।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

ईसा पूर्व निर्मित : उत्तर छत्तीसगढ़ के मल्हार में हजारों पुरानी मूर्तियां है। इन मूर्तियों के मध्य भगवान विष्णु की 2225 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा संरक्षित है। पुरातत्व विभाग के अनुसार यह प्रतिमा 200 ईसा पूर्व की है। बताते चलें कि मल्हार से ही कन्याकुमारी अर्थात मां डीनडेश्वरी की दुर्लभ प्रतिमा चोरी चली गई थी, इसलिए विष्णु प्रतिमा की दुर्लभता को देखते हुए इसे संग्रहालय में संरक्षित किया गया है। इसे दुनिया की सबसे पुरानी विष्णु प्रतिमा बताया गया है।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

गढ़धनोरा में कई विष्णु प्रतिमाएं

बस्तर संभाग में भी अनेक स्थानों पर भगवान विष्णु की प्रतिमाएं मिली हैं। सबसे पुरानी विष्णु प्रतिमा गढ़धनोरा में प्राप्त हुई है।चतुर्भुजी विष्णु की यह प्रतिमा पांचवीं शताब्दी की बताई जा रही है। जो राजिम के राजीवलोचन मंदिर स्थित विष्णु प्रतिमा से भी 200 साल पुरानी है। इसी तरह कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से लगे ग्राम मावलीपदर में भगवान विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा है यह प्रतिमा 8वीं शताब्दी की बताई जा रही है। जिसे ग्रामीण मां दंतेश्वरी और भैरवदेव के नाम से पूजते आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

विलक्षण विष्णु प्रतिमा

गढ़धनोरा में ही काली चट्टान में उकेरी गई भगवान विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा प्राप्त हुई है। यह प्रतिमा अब संग्रहालय में सुरक्षित है। जो 15वीं शताब्दी की है जानकारी के अनुसार अलंकरण से अधूरी यह प्रतिमा अपने आप में विलक्षण है, चूंकि ऐसी विष्णु प्रतिमा पूरे छत्तीसगढ़ में और कहीं नहीं देखी गई है। पूरे छत्तीसगढ़ में भगवान विष्णु की अलग-अलग स्थान पर जो प्रतिमाएं मिली हैं । वह देश में पाई गई। दूसरी मूर्तियों से भिन्न है इसलिए इन्हें अति दुर्लभ प्रतिमाओ की श्रेणी में रखा गया है।

Spread the love

Affair
Chhattisgarh Crime News homeslider

ट्यूटर-छात्र के कथित अफेयर ने ली पति की जान?

Affair चंडीगढ़ के मौलीजागरां इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय महिला ट्यूटर और उसके 20 वर्षीय छात्र के बीच कथित प्रेम संबंधों के आरोपों के बीच पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के पति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक के परिजनों […]

Spread the love
Read More
Marriage
Chhattisgarh homeslider

बैरंग लौटी बारात, शराबी दुल्हे को दुल्हन से दुत्कारा

Marriage दुल्हन ने दिखाई दिलेरी, शराब जीवन भर के अभिशाप को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी शादी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। कोसमंदा गांव की एक युवती ने शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर […]

Spread the love
Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Spread the love
Read More