हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

Untitled 1 copy 3
  • ऩवजात की जन्म लेने के बाद ही हो गयी मौत

लखनऊ। यूपी के बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक दरिन्दा टॉफी का लालच देकर 11 साल की नाबालिग के साथ पिछले आठ महीनें से रेप करता रहा। इस बीच बच्ची 6 माह की गर्भवती हो गयी। नाबालिग इतनी दहशत में है कि घबरा कर ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। उसने नौ महीनें बाद एक बच्चे को जन्म दिया पर नवजात की मौत हो गयी। पुलिस ने दुराचारी दरिन्दें को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

दिल दहलाने वाली इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में दर्द होने पर जब उसका भाई उसे डॉक्टर के पास ले गया, तो मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। यह खबर सुनते ही बच्ची के परिवार के पैरों टेल जमीन खिसक गई। बच्ची ने परिवार को बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति उसे टॉफी का लालच देकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ यह घिनौना काम करता था। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे इतना डराया था कि वह डर के मारे किसी को कुछ बता नहीं पाई।

ये भी पढ़े

‘संभल जाओ, INDEGO की उड़ान में मेरा एक मानव बम है’, धमकी से मचा हड़कम्प

बच्ची छह महीने की गर्भवती थी। आपको बता दें कि बच्ची की बरेली के जिला अस्पताल में डिलीवरी कराई गई, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। दुर्भाग्यवश, जन्म के कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित बच्ची के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

योगी सरकार के दीपोत्सव में 220 टन रेत से रचा गया ‘राम दरबार’, बना विश्व रिकार्ड

सरयू की रेत से तैयार हुआ 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार व राम मंदिर की विशाल कलाकृति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति Ayodhya: योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव 2026 में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने ऐतिहासिक उपलब्धि […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

मन के आठ अवगुणों को दूर करते हैं भगवान गणेश के आठ स्वरूप

Lucknow: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि उनकी आराधना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। लेकिन गणपति का आध्यात्मिक संदेश केवल बाहरी परेशानियों को दूर करने तक सीमित नहीं है। उनके आठ प्रमुख अवतार मनुष्य को अपने भीतर […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

26 जनवरी तक हर पांचवें दिन युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: CM योगी

1,146 युवाओं को नौकरी, किसानों को ₹215 करोड़ CM योगी बोले- पहले नौकरी में चलता था सैफई सिंडिकेट CM योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना CM योगी का अखिलेश पर तंज, शिवपाल को ट्यूटर रखने की दी सलाह Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ […]

Read More