गढ़वाल मंडल में चक्का जाम का व्यापक असर, लोग रहे परेशान

Untitled 11 copy 26

ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार को चक्का जाम का व्यापक असर रहा। गढ़वाल मंडल के रूटों पर बसें और टैक्सी वाहन नहीं चले। इससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जो टैक्सी वाहन वाहन बाहर से सवारियां लेकर आ रहे थे उन्हें प्रदर्शनकारी परिवहन कारोबारियों ने इंद्रमणि बडोनी चौक पर रोक दिया। बिना किराया बढ़ाए हर साल पांच फीसदी टैक्स में वृद्धि, फिटनेस सेंटर एआरटीओ कार्यालय में खोले जाने, डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ ने बुधवार को चक्का जाम का ऐलान किया था। सुबह छह से शाम पांच बजे तक चक्का जाम का आह्वान था।

ये भी पढ़े

पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

गढ़वाल मंडल के रूटों पर सुबह तीन बजे से बसों का संचालन शुरू होता है। ऋषिकेश यात्रा बस अड्डे से सुबह छह बजे से पहले जाने वाली बसें भी रूटों पर नहीं गई। सुबह छह बजे ही परिवहन कारोबारी यात्रा बस अड्डे पर पहुंच गए थे। कुछ टैक्सी वाहन वहां से निकल रहे थे। उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद परिवहन कारोबारी इंद्रमणि बड़ोनी चौक पहुंचे। चौक पर कारोबारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। बाहरी राज्यों से जो वाहन आ रहे थे उन्हें गढ़वाल मंडल के रूटों पर नहीं जाने दिया गया। देहरादून की ओर से भी कई टैक्सी वाहन सवारी लेकर पहुंचे। उन्हें भी रोक दिया गया। बाहरी राज्यों के कई निजी नंबरों के वाहनों को डग्गामारी के शक में पकड़ लिया गया। इस दौरान नोकझोंक चलती रही। ऐसे वाहनों को चौक पर ही खड़ा करा दिया गया।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More