पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

Untitled 10 copy 29

बुन्देलखण्ड । झांसी में एक प्यार भरा रिश्ता नफरत और हिंसा की कहानी बन गया। तीन साल पहले मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामने वाले पति-पत्नी के बीच अब दरार इतनी गहरी हो गई कि मामला जानलेवा बन गया। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी को महज़ इसलिए घर की छत से नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने संबंध बनाने से मना कर दिया था। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल है, कि कभी एक-दूसरे के लिए जान देने वाले अब एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आए। फिलहाल गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

2022 में हुई थी दोनों की शादी

मिली जानकारी के अनुसार झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी के रहने वाले मुकेश अहिरवार ने तीन साल पहले तीजा से प्रेम विवाह किया था। पत्नी तीजा ने बताया कि शादी के पहले मुकेश अक्सर उससे मिलने उसके घर पर आता था। एक दिन घर वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद 2022 में उनका विवाह करा दिया। शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन एक साल बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा।
तीजा के अनुसार एक दिन पहले ही मुकेश ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद फिर ज़बरदस्ती करने लगा। जब तीजा ने विरोध किया और कहा कि जब आपको मुझसे कोई मतलब नहीं तो क्यों संबंध बनाना चाहते हैं, तो यह बात मुकेश को नागवार गुज़री। गुस्से में आकर वह तीजा के साथ मारपीट करने लगा और इस दौरान उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में नीचे से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाए।

ये भी पढ़े

उम्र को मात दिया इस 82 साल की महिला ने, किया ऐसा काम कि सभी रह गए दंग

जांच में जुटी है पुलिस

मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ड़ॉ. रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि तीजा नाम की महिला को परिजनों द्वारा मऊरानीपुर CSC लाया गया। प्रियजनों का कहना है कि उसे छत से किसी ने गिराया है। घायल महिला को प्रथम उपचार देकर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मऊरानीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More