रीढ़ की बीमारी का सुरक्षित और बेहतर इलाज माइक्रोस्कोपिक Spine सर्जरी’

  • स्लिप डिस्क, नस दबना, और कमर दर्द व रीढ़ के दर्द में बहुत फायदेमंद है ये सर्जरी

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। बढ़ते फास्ट फूड कल्चर और तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी ने आदमी की दुश्ववारियां बढ़ा दी है। बढ़ी संख्या में लोग दमें स्लिप डिस्क, नस दबना, और कमर दर्द जैसी समस्याओं से परेशान है। दिलच्सप बात तो यह है कि इसमें युवाओं की संख्या भी बहुत ज्यादा है। जब तक लोग इस बीमारी को समझ पाते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और दवाओं से ठीक होने में काफी लंबा समय लगता है और यह महंगा भी होता है। ऐसे में सर्जरी ही स्थायी समाधान होता है और इसमें भी माइक्रोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पारंपरिक सर्जरी की तुलना में बहुत अधिक सुरक्षित होती है।

राजधानी के शहीद पथ के पास माइक्रोस्कोपिक आर्थोस्पाइन क्लीनिक के प्रख्यात सर्जन डा.आयुष गुप्ता ने बताते हैं कि Microscopic TLIF (Transforaminal Lumbar Interbody Fusion) Surgery इस बीमारी का स्थायी इलाज है। वे कहते हैं कि यह तकनीक पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सुरक्षित होती है। डा.गुप्ता विस्तार से जानकारी देते हुए बताते हैं कि माइक्रोस्कोफिक सर्जरी में बड़ा चीरा नहीं होता है मजह एक छोटे सा चीरे लगया जाता है जिसमें रक्तस्राव न के बराबर होता है। इस सर्जरी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस सर्जरी में रिकवरी बहुत तेज होती है और आपरेशन के कुछ दिनों बाद ही मरीज जल्दी अपने सामान्य कामकाज पर लौट सकता है।

डा. आयुष बताते हैं कि माइक्रोस्कोप की सहायता से सर्जरी करने से सटीकता बढ़ती है और नतीजे बहुत बेहतर होते हैं। वे कहते हैं कि अगर किसी को लगातार कमर या पैरों में दर्द, सुन्नपन, या नस दबने से दिक्कत है तो यह सर्जरी ऐसे मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। वे कहते हैं कि अत्याधुनिक माइक्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ तकलीफ और दर्द मुक्त जीवन की और कदम बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा Ortho Spine सर्जरी रीढ़ की बीमारियों के इलाज की भी सबसे अत्याधुनिक और सुरक्षित तकनीक है।

Health

भारत में मोटापे का स्तर सबसे ऊपर, बाबा रामदेव ने दी फिटनेस की आसान टिप्स

आज के दौर में फिट रहना सिर्फ पतला दिखने का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह इस बात से जुड़ा है कि हमारा शरीर कितना सक्रिय और संतुलित है। जब उठने-बैठने में ज्यादा मेहनत लगने लगे, थोड़ी सी एक्टिविटी में सांस फूलने लगे, तो यह संकेत होता है कि शरीर का संतुलन बिगड़ रहा […]

Read More
Health

रोजाना कीवी जूस पीने से हो सकते हैं स्वास्थ्य से जुड़े ये जबरदस्त फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर कीवी फल का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि रोजाना कीवी का जूस पीने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। […]

Read More
Health

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, लू से बचाव से लेकर पाचन तक में करता है मदद

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में कच्चे आम यानी कैरी की बहार दिखाई देने लगती है। खट्टे और चटपटे स्वाद वाला यह फल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कच्चा आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को […]

Read More