रोजाना कीवी जूस पीने से हो सकते हैं स्वास्थ्य से जुड़े ये जबरदस्त फायदे

kw 1773455888

कीवी जूस :  पोषक तत्वों से भरपूर कीवी फल का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि रोजाना कीवी का जूस पीने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करना चाहते हैं तो कीवी का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें पाया जाने वाला फाइबर गट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। डेंगू बुखार के दौरान भी डॉक्टर अक्सर कीवी या इसका जूस लेने की सलाह देते हैं।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण

कीवी का जूस ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। आंखों के लिए भी फायदेमंद कीवी का जूस आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों को पोषण देने के साथ-साथ दृष्टि को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

निलंबन के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की सेवा वापस, जांच जारी

गोल्ड मार्केट में उछाल: अमेरिकी जॉब्स डेटा और चीन की मांग से बढ़े दाम

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऐसे बनाएं कीवी का जूस कीवी का जूस बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले कीवी को अच्छी तरह धोकर छील लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालें। इसमें थोड़ा चीनी, काला नमक और पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अंत में स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिलाकर ताजा जूस का आनंद लें। विशेषज्ञों के अनुसार, संतुलित मात्रा में कीवी का जूस पीना शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ इम्यूनिटी, दिल और आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Health

चिकित्सा सेवा के लिए गर्व हैं IMA के 108वर्ष

Varanasi: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा ने अपना 108 वाँ वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके मुख्य अतिथि डॉ फे एम अबुल हसन रहे। डॉ हसन ने कहा कि ये चिकित्सा सेवा के 108 वर्ष बनारस शाखा के लिए हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय हैं। मुख्य अतिथि ने शाखा के गतिविधियों […]

Read More
Health

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत की पहल, घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

Barabanki: मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में विकास खंड सिद्धौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत उस्मानपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला युवा अधिकारी श्रीमती रश्मि शबनम गुप्ता जी के दिशा-निर्देशन में तथा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका डॉली वर्मा एवं जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में […]

Read More
Varanasi
Health

हार्ट इंडिया कानक्लेव 2026: 100 से अधिक विशेषज्ञों ने की शिरकत

Varanasi:  वाराणसी में आयोजित हार्ट इंडिया कॉन्क्लेव 2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। आयोजक सचिव डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया की अनियमित जीवन शैली, तनाव युक्त जीवनशैली, नींद का पूरा नहीं होना, सिगरेट स्मोकिंग के वजह से हार्ट अटैक कम उम्र में हो रहा हैं जो कि […]

Read More