कानपुर : छात्र खुद ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा मर जाओ या परिवार को मार दो…

  • यह लिखकर कर ली जीवन लीला समाप्त

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के कोहना क्षेत्र में एक छात्र आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मोबाइल के नोटपैड पर लिखा सुसाइड कब्जे में लिया है। छात्र ने लिखा था कि उसे सपने में कई लोगों की छवि दिखती हैं। कहती है कि खुद मर जाओ या अपने परिवार को मार दो। इसी तनाव में छात्र ने यह कदम उठाया। घटना के समय आरव कमरे में अकेला था। एकलौते बेटे की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

पुराना कानपुर निवासी आलोक मिश्रा स्वास्थ्य सेवा से संबंधित काम करते हैं। परिवार में पत्नी दिव्या, बेटी मान्या और 16 वर्षीय एकलौता बेटा आरव था। आरव द जैन इंटरनेशल स्कूल से 11वीं का छात्र था और स्टेट लेवल का स्विमिंग खिलाड़ी था। हाईस्कूल में उसने 93 प्रतिशत अंक हासिल किया था। परिजनों ने बताया कि दीपावली से पहले आरव ने अपनी बहन को बताया था कि उसे सपने में कई लोगों की छवि दिखाई देती है। जो उससे कहती है कि पूरे परिवार को मार डालो या खुद मर जाओ। उसकी इन बातों को बहन ने गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों के अनुसार अगर किसी बड़े से वह चर्चा करता तो हो सकता है कि इस पर बात कही जाती।

ये भी पढ़े

सहकारी चीनी मिलों में घोटालों के जिम्मेदार होंगे रिटायर अफसर!

हालांकि उसके बाद ही छठ की तैयारी शुरू हो गई और आरव के माता-पिता छठ पूजा के लिए भागलपुर चले गए। परिजनों के अनुसार सोमवार को मान्या कालेज गई थी। इस बीच घर पर उसकी दादी नीलम मिश्रा और कमरे में आरव अकेला था। देर शाम उसकी दादी ने आवाद दी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी के संदेह पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया तो पंखे के कुंडे से पोते आरव का शव लटकता देखकर चींख पड़ीं। तत्काल घटना की खबर परिजनों व पुलिस को दी। एकलौते बेटे की मौत की खबर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने सुसाइड नोट वाला मोबाइल कब्जे में लिया है। जिसमें आरव ने अपने सपने का जिक्र किया है। मोबाइल के नोटपैड पर उसने लिखा है कि सपने में उसे कुछ लोगों की छवि दिखती है। जो कहती है कि अपने परिवार को मार डालो या खुद मर जाओ। कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More