सोना-चांदी और प्लैटिनम आयात पर सरकार की सख्ती, FTA के दुरुपयोग पर लगेगा ब्रेक

2024 6image 17 25 351921461gold

सोना-चांदी:  देश में व्यापारिक नियमों को सख्त करते हुए केंद्र सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम से जुड़े सभी आयातित उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम खासतौर पर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा था। डीजीएफटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह नई नीति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। इसमें यह भी साफ किया गया है कि कोई भी पुराना अनुबंध, एडवांस भुगतान या शिपमेंट इस नियम से बाहर नहीं होगा। यानी किसी भी आयातक को राहत नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह प्रतिबंध चैप्टर 71 के अंतर्गत आने वाले सभी उत्पादों को कवर करता है। इसमें मोती, कीमती पत्थर, सोना, चांदी, प्लैटिनम और इनसे बने सभी प्रकार के आभूषण शामिल हैं। साथ ही नकली ज्वेलरी और सिक्कों को भी इसमें शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ व्यापारी भारत-आसियान समझौते का गलत फायदा उठा रहे थे। वे कम टैक्स वाले देशों से आयात कर, उसे अलग कैटेगरी में दिखाकर शुल्क से बच रहे थे। इस वजह से सरकार को सख्त कदम उठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

 

इससे पहले भी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से कुछ ज्वेलरी आइटम्स पर रोक लगाई थी। अब इसे व्यापक रूप देकर पूरी श्रेणी पर नियंत्रण स्थापित किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बाजार में पारदर्शिता लाने और अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को रोकने में मदद करेगा। हालांकि, छोटे व्यापारियों के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सोने और चांदी की कीमतों में पहले से ही अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में इस निर्णय का असर आने वाले समय में कीमतों और मांग दोनों पर पड़ सकता है।

Spread the love

Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 73000 के पार

Stock Market Today:  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार के दौरान शुरुआती सुस्ती के बाद तेजी देखने को मिली। दोपहर 12:48 बजे सेंसेक्स 522 अंक चढ़कर 73,000 के पार पहुंच गया। वहीं प्राइवेट बैंक और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। ICICI बैंक में 3.17 फीसदी और कोटक बैंक […]

Spread the love
Read More
Business

UNGA में रिलायंस ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल, जलवा

UNGA 2026  : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान रिलायंस फाउंडेशन, भारत में संयुक्त राष्ट्र और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने पांचवें ‘इंडिया डे’ का आयोजन किया। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के तकनीकी और विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, […]

Spread the love
Read More
Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More