तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: BJP ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखें किसे कहा से मिला टिकट

WhatsApp Image 2026 04 03 at 4.56.18 PM

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। तमाम पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी हैं और चुनावी प्रचार में जुट गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। सूची के अनुसार, डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर से, वानथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन अवनाशी (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों में श्री एम. राजसिम्हा महिंद्रा अवदी से, डॉ. नागेश कुमार थल्ली से और सी. एलुमलाई तिरुवन्नामलाई से चुनाव लड़ेंग

ये भी पढ़ें

 

मालदा कांड सुनियोजित साजिश’, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को कड़ी फटकार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बीजेपी ने विधानसभा सीटों पर NDA सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी तय किया है। AIADMK को 167 सीटें, बीजेपी को 27 सीटें, पीएमके को 18, एएमएमके को 11 और अन्य छोटे दलों को शेष सीटें दी गई हैं। इस सीट वितरण के आधार पर पार्टी को उम्मीद है कि गठबंधन मजबूत चुनावी मुकाबला पेश करेगा।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को होंगे और कुल 234 सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव मुख्य रूप से AIADMK और BJP गठबंधन बनाम DMK और कांग्रेस गठबंधन के बीच है

ये भी पढ़ें

फखर जमां ने पीएसएल बैन को दिया चुनौती, अपील पर जल्द हो सकता है फैसला

बुधवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ…आज का राशिफल

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट से यह स्पष्ट है कि पार्टी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभाव बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। मायलापुर, कोयंबटूर और अवनाशी जैसी सीटों पर पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। वहीं अन्य सीटों पर नए चेहरे भी मौका पा रहे हैं, जिससे पार्टी में संतुलन बना रहे।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि BJP के इस कदम से राज्य में उसकी स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन चुनाव का परिणाम पूरी तरह जनता के मतदान पर निर्भर करेगा।

 

 

National Politics

अखिलेश यादव पहले भगवान राम से माफी मांगें, फिर काशी-मथुरा जाएं: ब्रजेश पाठक

Brajesh Pathak:  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आजम खान हों या असदुद्दीन ओवैसी, उत्तर प्रदेश में किसी की भी दाल गलने वाली नहीं है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म की घोर विरोधी […]

Read More
Education National

पेपर लीक किया तो 10 साल जेल! महाराष्ट्र सरकार ला रही सख्त कानून

Maharashtra: महाराष्ट्र में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और संगठित धांधली करने वालों की अब खैर नहीं होगी। राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नियमों के तहत परीक्षा से जुड़े संगठित अपराधों में शामिल लोगों को 10 […]

Read More
Environment National

वन्यजीव संरक्षण में भारत की पहल, मेडागास्कर के साथ वनतारा ने मिलाया हाथ

Jamnagar: वन्यजीवों के संरक्षण और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने की दिशा में वनतारा ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वनतारा ने मेडागास्कर सरकार के साथ 10 साल का समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत विदेशों में जब्त किए गए मेडागास्कर मूल के वन्यजीवों को उनके देश वापस लाने, उनका उपचार कराने और परिस्थितियां अनुकूल […]

Read More