महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

UP Road Accident

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान संजय पुत्र सर्वजीत राजभर, निवासी ग्राम परसौना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजय दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से बाइक लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के पाकड़ डांड स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह देईसाड के पास पहुंचा, अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि संजय को सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

READ MORE

Sanchita Ugale Death Case: को-एक्टर का दावा- एक्स बॉयफ्रेंड से परेशान थीं एक्ट्रेस

पहाड़गंज में स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल

Spread the love

Crime News

मोहनलालगंज में हत्या, बक्से में मिला एक व्यक्ति का शव, व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी

नहर किनारे स्थित पुल के नीचे पड़ा लकड़ी का बक्सा ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव निगोहां सीमा पर नहर किनारे पुल के नीचे लकड़ी के बक्से के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त व्यक्ति की नाक व […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More