पांच राज्यों में मतदान वाले दिन मिलेगी छुट्टी, पेड हॉलिडे के साथ हर किसी को वोट डालने का अधिकार

WhatsApp Image 2026 04 03 at 4.57.10 PM

  मतदान : भारतीय चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आगामी विधानसभा और उपचुनावों में मतदान वाले दिन सभी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। यह नियम केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों पर भी लागू होगा। चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट किया कि इस छुट्टी का वेतन नहीं काटा जाएगा। मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135B के तहत सभी को मतदान के दिन छुट्टी मिलना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति अपने काम के कारण मतदान से वंचित न रहे। सरकारी कर्मचारियों को पूरी छुट्टी मिलेगी, वहीं निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी पेड लीव दी जाएगी। दिहाड़ी मजदूरों के मामले में भी उन्हें पूरा वेतन सुनिश्चित किया गया है। यदि कोई कर्मचारी अपनी निर्वाचन क्षेत्र से बाहर काम कर रहा है, तब भी उसे छुट्टी मिलेगी ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

ये भी पढ़ें

डायबिटीज़ में डाइट कैसे हो: कार्ब्स, प्रोटीन और फल-सब्ज़ियों का सही चुनाव

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखें भी जारी की हैं। नौअप्रैल 2026 को असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान होगा। 23 अप्रैल को तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) में मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इन तारीखों पर संबंधित राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। तमिलनाडु की 234 और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव भी इसी दिन होंगे। चुनाव आयोग ने सभी नियोक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को मतदान के दिन पेड हॉलिडे दें। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी नागरिक अपने अधिकार का प्रयोग स्वतंत्र रूप से कर सकें।

ये भी पढ़े

किस्मत बदली मेहनत से: कैसे टीवी का हीरो विक्रांत मैसी बना बॉलीवुड का हिट स्टार

बुधवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ…आज का राशिफल

Spread the love

Floods in Nepal
Bihar National

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?

Floods in Nepal: नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। भोटेकोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने से रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ गई। बाढ़ के तेज बहाव से सड़कें, पुल और कई अहम ढांचे प्रभावित हुए हैं। इस […]

Spread the love
Read More
Jaipur
National

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, SC जज ने CJI को लिखे पत्र

Jaipur: राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर शिकायतों का मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को कई पत्र लिखकर जस्टिस शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, […]

Spread the love
Read More
Business National Science & Tech

राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब भारतीय कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइलें

मिसाइल निर्माण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत New Delhi: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की तकनीक भारतीय उद्योगों को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से […]

Spread the love
Read More