गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

  • दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी। मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी बिजेंद्र की पत्नी सोनिया उर्फ सोनी ने गुस्से में आकर उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। सोनिया मुस्लिम धर्म से हैं, जबकि बिजेंद्र हिंदू थे। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर BNS  की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

होर्मुज संकट पर भारत का सख्त संदेश: “सिर्फ हमारे नाविक मारे गए”, 60 देशों के मंच से दुनिया को दी चेतावनी

पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद

जानकारी के मुताबिक, दंपति के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और अक्सर मारपीट होती रहती थी। बीते 31 मार्च की रात भी कहासुनी हुई, जिसके दौरान आवेश में आकर सोनिया ने यह हत्याकांड अंजाम दिया।

आरोपी पत्नी ने खुद को बताया पीड़ित

परिवार ने आरोप लगाया कि महिला शराब की आदी थी और उसने डंडे के सहारे पति की हत्या की। वहीं, पुलिस पूछताछ में सोनिया ने खुद को पीड़ित बताया और कहा कि पति की मारपीट से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

दो बच्चे हो गए बेसहारा

करीब 11 साल पहले हुए इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। इस घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए। शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को खोड़ा इतवार पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया।

स्मार्ट मीटर
homeslider Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत: जीरो बैलेंस पर भी तीन दिन नहीं कटेगी बिजली

बड़ी राहत! अब जीरो बैलेंस पर भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब जीरो बैलेंस होने के बावजूद उपभोक्ताओं की बिजली तुरंत नहीं काटी […]

Read More
Uttar Pradesh

मां का ख्याल रखना फिर मिलूंगा… लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसकर युवक ने दी जान

मरने के बाद भी पाकिस्तानी नम्बर से अभी भी आ रहा है फोन 50 हजार रुपये के बदले पांच लाख वसूल चुके हैं ऐप्प लोन वाले लोग नया लुक संवाददाता लखनऊ। मां आप अपना ख्याल रखना। मैंने कुछ गलतियां कीं, जिसके कारण मैं आपकी सेवा करने में मजबूर हूं। मैंने एक फर्जी साइट से लोन […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More