सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

Untitled 2 copy 3

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

  • अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था आरोपी
  • पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा था

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बताया गया है कि उक्त आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी किया था। आरोपी गुरु चरण सिंह अमेरिका की नागरिकता भी ले रखा था और बीजा पर भारत आया था।

भारत से नेपाल पंजाब के अपने मित्रों के साथ धूमने जा रहा था। डिपार्चर के दौरान इमीग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सूचना दी। वृहस्पतिवार की सुबह आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने कुछ भारतीय मित्रों के साथ नेपाल जाने के दौरान पासपोर्ट बीजा लेकर डिपार्चर के लिए पहुंचा। पासपोर्ट नम्बर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ शुरू हुई।

जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम गुरु चरण सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब निकला। सितंबर माह में भारत की नागरिक सरेंडर कर अमेरिका की नागरिक ले ली थी। और वह 12 जनवरी को बीजा पर भारत आया था। अपने गांव के मित्रों के साथ नेपाल धूमने जा रहा था।

सोनौली सीमा पर पासपोर्ट की जांच के दौरान उसके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज किए है।

प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि पंजाब पुलिस के एक आरोपी गुरु चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस को सूचना दी गयी है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।

READ MORE

लिव-इन रिलेशनशिप मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश, सुरक्षा देने से इनकार

इमोजी कल्चर: मोबाइल की दुनिया में खोते अल्फाज

Spread the love

One thought on “सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह”

Comments are closed.

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More