30 दिन पहले से ही संकेत देना लगता है दिल, पहचाने और बचे इस घातक रोग

लखनऊ। आज की अनियमित दिनचर्या और तनाव भरी जीवनशैली से तमाम तरह के घातक रोगों से लोग जूझ रहे है. उन्ही में से एक घातक है हार्ट डिजीज। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए इसके लक्षणों को जल्द पहचानना बेहद जरूरी है। हार्ट अटैक आने से लगभग एक महीने पहले हमारे शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अगर समय रहते इनकी पहचान करके इलाज किया जाए, तो जान बचाई जा सकती है। हाल ही के दिनों में, बच्चे, युवा और यहां तक कि बुजुर्ग भी हार्ट अटैक के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

ये भी पढ़े

मुरादाबाद में पुलिस ने मुस्लिम बैंड बाजे वालों को हिन्दू नाम हटाने का दिया आदेश

यह समस्या हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है, इसलिए समय रहते इन लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। गलत खान-पान, स्ट्रेस, कम सोना और जीवनशैली से जुड़ी लापरवाही हार्ट डिजीज की समस्या शरीर में उत्पन होने की सबसे बड़ी वजह है। पहले 50 साल के बाद के लोगों में हार्ट अटैक आना आम बात थी, लेकिन अब 25-30 की उम्र के लोगों में भी यह समस्या देखी जा रही है। बता दें कि हार्ट डिजीज अकसर बिना किसी बड़े लक्षण के चुपचाप शरीर में अपनी जगह बना लेता है। हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, अनियमित धडक़न, ब्लॉकेज ये बीमारियां चुपचाप आपके शरीर में अपना घर बना लेती हैं। इन सबका मूल कारण तला-भुना खाना, स्मोकिंग, शराब, नींद की कमी और स्ट्रेस।

ये भी पढ़े

शादी बनी खेल, यहां सभी नियम कानून फेल: अब दो सगी बहनों ने की पतियों की अदला बदली

दिल का दौरा पडऩे से पहले होने वाले मुख्य लक्षणों में से एक है छाती के आसपास दबाव या भारीपन का एहसास होना। कुछ लोगों को बाहों, कंधों या जबड़े में भी दर्द हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बिना कोई मेहनत वाला काम किए भी आपको जल्दी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खासकर अगर यह लक्षण बार-बार हो, तो यह दिल के दौरे का शुरुआती संकेत हो सकता है। दिल का दौरा पडऩे से 30 दिन पहले तक चक्कर आना और कभी-कभी बेहोशी भी हो सकती है। इस दौरान सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और रक्त संचार में कमी जैसे लक्षण भी आम हैं। अगर साधारण काम करने के बाद या बिना किसी शारीरिक परिश्रम के भी आपकी सांस फूलने लगे, तो यह दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। यह समस्या तब होती है, जब हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता है।(BNE)

Health Lifestyle

शिवलिंग पर चढ़ा बेलपत्र खाने के फायदे, क्यों महाशिवरात्रि पर लोग करते हैं ये उपाय

Mahashivratri Vrat 2026 : महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के भक्त उपवास रखकर दिन-रात पूजा, अभिषेक और जप करते हैं। शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यता है कि भोलेनाथ को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। […]

Read More
Health

पेट की सेहत का देसी नुस्खा: रोज़ खाएं एक केला

आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोज एक केला खाने से भी डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब की जगह आप केला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केला ऐसा फल है जिसे रोजाना खाने से गट हेल्थ […]

Read More
Health

कैंसर में हल्दी कितनी कारगर? आयुर्वेद क्या कहता है

हल्दी भारतीय रसोई का ऐसा मसाला है, जो केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। सदियों से आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता रहा है। आज के समय में जब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है, तब लोगों के मन […]

Read More