सुरक्षित माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे विदेश मंत्रालय और आईओएम

WhatsApp Image 2026 02 12 at 5.38.53 PM

  शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत का विदेश मंत्रालय और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रवासन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए विदेश मंत्रालय ने अब आईओएम तथा इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) के साथ मिलकर ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर सेफ, ऑर्डरली एंड रेगुलर माइग्रेशन (जीसीएम) के तहत भारत की पहल पर एक नेशनल कंसल्टेशन आयोजित किया। इस दौरान विदेश मंत्रालय, यूएन तथा आईओएम के आला अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न सत्र आयोजित हुए, जिनमें रीजनल और ग्लोबल माइग्रेशन प्रोसेस पर विस्तृत चर्चा हुई।

ये भी पढ़े

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इस मौके पर भारतीय युवाओं, स्किल्ड प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के इंटरनेशनल माइग्रेशन तथा मोबिलिटी पर ‘प्रयास’ मैपिंग रिपोर्ट लॉन्च की गई। यह रिपोर्ट आईओएम इंडिया की विदेश मंत्रालय व आईसीडब्ल्यूए के साथ पार्टनरशिप में एक पहल है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 12 फरवरी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया विदेश मंत्रालय ने आईओएम के साथ मिलकर ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर सेफ, ऑर्डरली एंड रेगुलर माइग्रेशन के तहत भारत की पहल पर एक नेशनल कंसल्टेशन ऑर्गनाइज किया। मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन, यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर और आईओएम इंडिया हेड ऑफ ऑफिस संजय अवस्थी ने उद्घाटन सेशन में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया चर्चाओं में रीजनल और ग्लोबल माइग्रेशन प्रोसेस में भारत की चल रही भागीदारी और सेफ, ऑर्डरली तथा रेगुलर माइग्रेशन से जुड़ी भारत की पहल, अनुभव एवं नई प्राथमिकताओं को शेयर करने को दिखाया गया। बता दें कि विदेश मंत्रालय आईओएम के साथ मिलकर कई पहलों के तहत माइग्रेशन को सरल, सहज एवं सुरक्षित बनाने को लेकर काम कर रहा है। उदाहरण के तौर पर दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया ‘प्रोजेक्ट प्रयास’ भारतीय युवाओं और कुशल पेशेवरों के लिए सुरक्षित एवं नियमित प्रवासन की सुविधा प्रदान करता है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को मजबूत करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ये भी पढ़े

Gold Silver Price Today: गिरावट से मिली राहत, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

 

इसके अलावा विदेश मंत्रालय का इंडिया सेंटर फॉर माइग्रेशन (आईसीएम) तथा आईओएम भारत में डेटा-सूचित और प्रवासी-केंद्रित प्रवासन प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने के लिए एक परियोजना पर काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ओवरसीज मोबिलिटी (सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक लाने की प्रक्रिया में भी है, जो 1983 के उत्प्रवास अधिनियम (इमिग्रेशन एक्ट) की जगह लेगा और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक तंत्र बनाएगा, जोकि विदेश में रोजगार के लिए सुरक्षित एवं नियमित प्रवासन को बढ़ावा देगा।

 

 

 

Spread the love

Election Commission
homeslider National

दो टूकः पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग

राजेश श्रीवास्तव Election Commission इन दिनों देश में अगर किसी व्यक्ति की चर्चा हो रही है तो भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की। वह निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को लेकर सवालों के घेरे में हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर विपक्ष उन पर निशाना साध रहा है। लेकिन भारत में […]

Spread the love
Read More
Bank
homeslider National

बन गई बात, बैंक हड़ताल स्थगित, तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे थे बैंक कर्मी

IBA और बैंक यूनियनों के बीच बनी सहमति नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित हो गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही उसका निस्तारण भी होगा। इसी आश्वासन के साथ बैंक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More