मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर ED की रेड, कई पहचान पत्र और धार्मिक साहित्य बरामद

WhatsApp Image 2026 02 12 at 6.03.20 PM 1

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन लेने के आरोपों में मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक घर और मुबारकपुर के अस्थायी आवास से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। रेड के दौरान विभिन्न पहचान पत्र, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और धार्मिक किताबें जब्त की गईं। मोबाइल फोन की जांच में यह भी सामने आया कि कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप्स में उन्हें कथित तौर पर ‘मौलाना दादा’ नाम से संबोधित किया जाता था। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि मदरसों के माध्यम से लोगों को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने जैसी गतिविधियों में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर को लगाई कड़ी फटकार

 

नियुक्ति से लेकर विदेश नागरिकता तक

जानकारी के मुताबिक, शमशुल हुदा 12 जुलाई 1984 को आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक नियुक्त हुए थे। वर्ष 2007 में वह ब्रिटेन चले गए और 2013 में वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। आरोप है कि विदेशी नागरिकता लेने के बाद भी उन्होंने 31 जुलाई 2017 तक भारत में मदरसे से वेतन लिया।

16 लाख रुपये वेतन लेने का आरोप

जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर करीब 16 लाख रुपये वेतन के रूप में प्राप्त किए गए। इस दौरान उन्हें अनियमित चिकित्सा अवकाश भी स्वीकृत होता रहा। बाद में वर्ष 2017 में उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे दी गई।

ये भी पढ़े

दलित महिला की नियुक्ति के विरोध में तीन महीने से बंद आंगनवाड़ी केंद्र

 

अधिकारियों पर भी कार्रवाई

मामले में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। संबंधित मदरसे की मान्यता रद्द की जा चुकी है और विभागीय स्तर पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई है। फिलहाल ईडी की छानबीन जारी है और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

गन्ना मंत्री और ACS  को नहीं दिख रहा प्रधान प्रबंधक तकनीकी का भ्रष्टाचार

चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस की उड़ाई जा रही धज्जियां करोड़ों रुपए के उपकरण चीनी मिलों के लिए बने मुसीबत का सबब Lucknow: उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

UP Muslim vote bank: उत्तर प्रदेश की राजनीति का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से गरमा गया है, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी के चलते प्रदेश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच राजनीति बंटती नजर आ रही है। हिंदुत्व के रहनुमा योगी बने हैं तो अखिलेश […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी में सत्ता बचाने उतरे शाह, क्या भाजपा की दरारें भर पाएंगे?

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर करवट ले रही है और साल 2027 के विधानसभा रण के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ में सियासी बिसात तेजी से बिछाई जाने लगी है। राज्य में सत्ता की सीढ़ी चढ़ने या बचाने के लिए सियासी दलों ने अपने तरकश के सबसे धारदार तीर निकालने शुरू कर […]

Spread the love
Read More