नौतनवां पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महाराजगंज पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की नौतनवां पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में वांछित अभियुक्त विकास वर्मा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सात अक्टूबर 2025 को बरगदवा से की गई। विकास वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरगदवा, थाना बरगदवा, जनपद महाराजगंज, थाना नौतनवां में पंजीकृत मु.अ.सं. 170/25 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: चाची के साथ ही गंदा काम कर रहा था भतीजा, चाचा ने देखा, फिर…

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज  सोमेंद्र मीना (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज  सिद्धार्थ (PPS) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा  अंकुर गौतम (PPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिव्यांशु राय, हेड कांस्टेबल कमलेश पाल और कांस्टेबल महेश वर्मा शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त विकास वर्मा को नियमानुसार विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Crime News

पुलिस छापा: न्यायालय की अवमानना में लिप्त चार वारंटी गिरफ्तार

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत महुली पुलिस ने क्षेत्र के कई स्थानों पर छापा मार कर न्यायालय की अवमानना में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने बताया कि गणेश पुत्र रामनाथ […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

यूट्यूबर सलीम पर जानलेवा हमला करने वाला एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार की रात इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।  जिसमें एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। […]

Read More