कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने: श्रीवास्तव

लखनऊ/ वाराणसी। मऊ जनपद में नवस्थापित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में प्रो डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है।काशी हिन्दूविश्वविद्यालय चिकित्सका विज्ञान संस्थान के छात्र ,इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष,आप का स्वास्थ्य राष्ट्रीय पत्रिका के संपादक तथा महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज ग़ाज़ीपुर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्म दिवस के अवसर पर खुले इस नए मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्ति प्रदान की गई।

डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव की 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । वे 6 मेडिकल जर्नल के संपादक का कार्य भी देख रहे है। डॉ मनोज एक अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस समय डॉ मनोज महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज ग़ाज़ीपुर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है तथा आल इंडिया फीजिकली चैलेन्जड एंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है। डॉ मनोज पेरिस ओलम्पिक के चिकित्सक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके है।

डॉ मनोज के इस उपलब्धि पर इंडियन मेडिकल एसोसियेशन बनारस शाखा के सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी,अध्यक्ष डॉ एस पी सिह ,अध्यक्ष निर्वाचित डॉ अनुराग टंडन,वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह,समर्पण सी पी सेव्टर के डॉ पंकज सिह,सचिव विवेक सूद,हीमोफीलिया सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर वी पी सिंह,सचिव ओम प्रकाश पांडेय,काशी कुष्ठ आश्रम हीरामन पुर सारनाथ के सचिव दीपक अग्रवाल,रमेश लालवानी ,रमेश शीवास्तव बाबा जी ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Health

तनाव और डर से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए लाभकारी योगासन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात ने दुनिया भर के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार आ रही नकारात्मक खबरें, अनिश्चितता और डर का माहौल लोगों में एंग्जायटी, डिप्रेशन और तनाव की समस्या बढ़ा रहा है। ऐसे समय में मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो […]

Read More
Health

वज़न तेज़ी से घटाना है? हाई फाइबर, लो कार्ब फूड्स अपनाएं

मोटापा आज के समय में सिर्फ शरीर की बनावट ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वजन कम करने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही डाइट प्लान अपनाना भी बेहद जरूरी है। नोएडा स्थित मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी […]

Read More
Health homeslider

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से तेजी से घट सकता है वजन

भारतीय रसोई में मौजूद मसाले सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है दालचीनी, जो देखने में लकड़ी जैसी होती है लेकिन इसके गुण किसी औषधि से कम नहीं हैं। आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों ही दालचीनी को स्वास्थ्य के लिए […]

Read More