खजूर खाने से मिलते हैं सेहत के अनगिनत फायदे

Dates

लखनऊ। खजूर को सेहत का खजाना कहा जाता है। डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि रोज़ाना सीमित मात्रा में खजूर का सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने के साथ-साथ ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत भी है। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार खजूर खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर (ग्लूकोज़, फ्रक्टोज़ और सुक्रोज़) थकान दूर करती है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज की समस्या से राहत देता है।

डॉक्टर बताते हैं कि खजूर हड्डियों को मज़बूत करने, एनीमिया में राहत देने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है। इसके अलावा यह हृदय रोग के खतरे को कम करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी खजूर फायदेमंद माना जाता है। वहीं, कमजोर और दुबले-पतले लोगों के लिए यह वजन बढ़ाने का प्राकृतिक तरीका है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर में  चार से छह खजूर खाना पर्याप्त होता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

 

Spread the love

Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health

डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन

New Delhi: डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत में इससे बचाव के लिए एक अहम वैक्सीन जल्द उपलब्ध हो सकती है। जापान की दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को भारत में CDSCO से मंजूरी मिल चुकी है और इसे वर्ष 2027 की पहली छमाही में प्राइवेट बाजार में उतारने की तैयारी की जा […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

Heart Health: हाई ब्लड प्रेशर और धमनियों का सख्त होना ऐसी स्थितियां हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर 30 और 40 की उम्र के बीच हार्ट हेल्थ पर ध्यान […]

Spread the love
Read More