कड़ाके की ठंड के बीच भारत-नेपाल सीमा पर चौकस है सीमाई पुलिस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। कड़ाके की ठंड के बावजूद भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर इन दिनों सीमाई पुलिस पूरी तरह से चौकस है। बता दें कि प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से शुरू हो रहे 144 साल बाद के महाकुंभ मेले को लेकर सीमाई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से चौकसी बरत रहीं है। कड़ाके की ठंड के बावजूद सीमाई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। महाकुंभ मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रयागराज के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

महराजगंज जनपद की 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा की संवेदनशील को देखते हुए सीमाई पुलिस और SSB के जवान दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। दिन के समय जहां नेपाल से आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है, वहीं रात में जवान पगडंडियों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि कोई देशविरोधी तत्व खुली सीमा का फायदा न उठा सके। SSB और पुलिस के जवान भीषण ठंड के बावजूद पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। जवानों का कहना है कि महाकुंभ (Maha Kumbh) को मेले को देखते हुए वे 24 घंटे निगरानी बनाए हुए हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी भारत-नेपाल की खुली सीमा का दुरुपयोग न कर सके।

बताया गया है कि प्रयागराज में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हरसंभव कदम उठा रही हैं। महाकुंभ लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। महाकुंभ को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर की जा रही यह सतर्कता हर दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की तंज वाली भाषा से सपा को हो रहा है बड़ा नुकसान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजनीति कें आये करीब 14-15 वर्ष का समय बीता चुका है। 2012 में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद तत्कालीन सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपनी जगह अपने बेटे अखिलेश को सीएम की कुर्सी पर बैठाकर अपनी राजनैतिक विरासत अखिलेश को सौंप दी थी। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पतंगबाज कर रहे सिस्टम का पोस्टमार्टम: गला काट रहा चाइनीज मांझा

अदालत, मुख्यमंत्री और डीजीपी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां, नहीं थम रही वारदातें ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर में फिजियोथेरेपी समीर हाशमी व शिक्षक संदीप तिवारी की मांझे की धार से कटकर हुई मौत का मामला या फिर राजधानी लखनऊ एमआर मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी। […]

Read More
Uttar Pradesh

पुलिस मुख्यालय में होली का जश्न, पुलिस महानिदेशक ने अधीनस्थों के साथ खेली होली

रंग औऱ ग़ुलाल लगा दी एक दूसरे को बधाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। होली पर्व के उत्साह और रंगों के बीच पुलिस मुख्यालय में भी उत्सव का माहौल देखने को 0मिला। यूपी के राजीव कृष्ण और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस अवसर […]

Read More