इन्हेलर्स के साथ करें योग, सांस के रोगी रहेंगे हमेशा निरोग : डॉ. सूर्य कान्त

लखनऊ। अलेर्जी, अस्थमा की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष व इटावा के मूल निवासी डॉ. सूर्य कान्त ने साँस  की  बीमारियों के प्रबन्धन में योग की भूमिका पर विशेष व्याख्यान दिया।

डॉ सूर्य कान्त ने बताया कि साँस की बीमारियों में इन्हेलर्स के साथ-साथ योग,  प्राणायाम और  ध्यान भी  किया जाये तो साँस  में  पूरी  तरह आराम  मिलता है, कार्य  करने  की क्षमता बढ़ती  है, साँस  का अटैक  नहीं  आता  है, जीवन  की  गुणवत्ता बढ़ती है।  इसके साथ ही इन्हलेर्स की डोज भी कम  हो  जाती है तथा फेफड़े  की  कार्य क्षमता में  भी  सुधार होता  है।  डॉ. सूर्य  कान्त ने बताया कि साँस सम्बन्धी बीमारियों के लिए योग एक सहयोगी चिकित्सा है, लेकिन यह इन्हलेर्स का विकल्प नहीं है औऱ साँस के रोगी अपने चिकित्सक की सलाह पर इन्हेलर्स के साथ योग का अभ्यास कर पूरी तरह स्वस्थ रह सकते है और अपने सभी दैनिक काम कर सकते  हैं।

डॉ. सूर्य कान्त ने बताया कि  अस्थमा में योग और प्राणायाम का  प्रभाव विषय पर दुनिया  की  पहली  PHD तथा  पोस्ट डाक्टरल फेलोशिप KGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसिन  विभाग  में  उनके  मार्गदर्शन में  हुई तथा इस विषय  पर 25 शोध पत्र  प्रकाशित हो चुके हैं, जो  कि  इस  विषय  पर  एक  ही  चिकित्सक  द्वारा  प्रकाशित किए गए  शोध  का  विश्व  रिकॉर्ड  है। (BNE)

Health

ब्लड शुगर कंट्रोल बना दिल की ढाल

प्रीडायबिटीज से उबरने वालों को बड़ी राहत प्रीडायबिटीज को अक्सर एक “चेतावनी अवस्था” माना जाता है, लेकिन अब यह साफ होता जा रहा है कि इससे बाहर निकलना जीवन रक्षक साबित हो सकता है। हालिया मेडिकल रिसर्च बताती है कि जिन लोगों ने प्रीडायबिटीज से छुटकारा पा लिया, उनके लिए दिल की गंभीर बीमारियों का […]

Read More
Health homeslider

सुबह खाली पेट गर्म पानी: डॉक्टरों का फेवरेट नुस्खा – 7 दिन में दिखेगा कमाल!

सर्दी हो या गर्मी, दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें तो शरीर खुद थैंक्यू बोलेगा। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न मेडिसिन तक – सब यही कहते हैं। मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट भी यही बताती है कि सुबह गर्म पानी पीना डिटॉक्स, पाचन और मेटाबॉलिज्म का सबसे आसान तरीका है। तो चलिए, जानते […]

Read More
Health homeslider

हस्तरेखा और कैंसर रोग : क्या कैंसर जैसी बीमारी के लक्षण हथेली में होते हैं, जानिए…

राजेन्द्र गुप्ता समस्त रोगों का मूल पेट है। जब तक पेट नियंत्रण में रहता है, स्वास्थ्य ठीक रहता है। ज्योतिषीय दृष्टि से हस्तरेखाओं के माध्यम से भी पेटजनित रोग और पेट की शिकायतों के बारे में जाना जा सकता है। हथेली पर हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और नाखूनों के अध्ययन के साथ ही मंगल और […]

Read More