इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

Untitled 12 copy 9

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल बिना गारंटी वाले लोन और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (टीवी, फ्रिज आदि) के लिए लोन बाजार में उतरने की कोई तत्काल योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “हम 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं, बशर्ते सभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिल जाएं।

ये भी पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ: यूपी को मिला नया इंटरनेशनल गेटवे, विकास को मिलेगी रफ्तार

आलियांज के साथ साझेदारी में उतरेगी कंपनी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्लोबल इंश्योरेंस कंपनी एलियांज के साथ संयुक्त उद्यम (JV) के जरिए जनरल और लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एंट्री करेगी। कंपनी इस नए सेगमेंट के लिए टीम तैयार करने और जरूरी कर्मचारियों की भर्ती में जुटी है। गौरतलब है कि JFS पहले ही री-इंश्योरेंस कारोबार में कदम रख चुकी है और अब अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

ये भी पढ़ें

ईरान: खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

रिलायंस से अलग होकर बना स्वतंत्र कारोबार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ को देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी से जुड़ी कंपनियों का समर्थन हासिल है। यह कंपनी पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का हिस्सा थी, लेकिन 2023 में डीमर्जर के बाद यह एक स्वतंत्र इकाई के रूप में सामने आई। इसके बाद से कंपनी एसेट मैनेजमेंट, वेल्थ मैनेजमेंट, होम फाइनेंस और री-इंश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश की सियासत में जमीन विवाद, कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को घेरा

शेयरों में गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़

शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 2.06% यानी 4.90 रुपये की गिरावट के साथ 232.45 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, शेयर अभी भी अपने 52-वीक हाई 338.45 रुपये से नीचे हैं। पिछले एक महीने में शेयर में 8.97% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जो इसकी मजबूत बाजार स्थिति को दर्शाता है।

Spread the love

Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 958 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी […]

Spread the love
Read More
Business

भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

LNG train in India  : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साबरमती से देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय रेलवे के लिए इसे वैकल्पिक ईंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस ट्रेन में पहली […]

Spread the love
Read More