ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

Untitled 14 copy 6

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। इसका मकसद लोगों पर बढ़ते खर्च का बोझ कम करना है।

तस्मानिया में लंबे समय तक फ्री यात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक, Tasmania में 30 मार्च से एक जुलाई तक बसों और फेरी सेवाओं में लोग मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। वहीं Victoria में 31 मार्च से एक महीने के लिए फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

ईंधन संकट और महंगाई की चिंता बढ़ी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Australia में सैकड़ों पेट्रोल पंपों ने ईंधन की कमी की सूचना दी है। प्रधानमंत्री Anthony Albanese ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल सप्लाई स्थिर बनी हुई है, लेकिन सरकार हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर महंगाई पर भी दिख रहा है। Reserve Bank of Australia ने हाल ही में अपनी कैश रेट बढ़ाकर 4.1% कर दी है। माना जा रहा है कि महंगाई के दबाव को देखते हुए इस साल ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार का यह कदम न सिर्फ लोगों को तत्काल राहत देगा, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Spread the love

Polymer note
Business Economy

ATM से अब निकलेगा प्लास्टिक का नोट

बदलना होगा कैश रखने वाला कैसेट Polymer note: अगर सब कुछ ठीक चलता रहा तो नए साल में लोग प्लास्टिक या पॉलिमर नोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए केंद्रीय रिजर्व बैंक एक्शन मोड में आ चुका है। हालांकि इसे लागू करने लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एक बड़े सरकारी बैंक […]

Spread the love
Read More
Jute packaging for sugar
Business National

चीनी पैकेजिंग पर बढ़ा विवाद, हर साल ₹800 करोड़ अतिरिक्त खर्च का दावा

चीनी की जूट पैकेजिंग पर सवाल Jute packaging for sugar: चीनी की पैकेजिंग को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। भारतीय चीनी एवं जैव-ऊर्जा निर्माता संघ (ISMA) और राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ (NFCSF) ने केंद्र सरकार से चीनी की जूट की बोरियों में अनिवार्य पैकेजिंग से पूरी तरह छूट देने की मांग […]

Spread the love
Read More
Gold-Silver Price Today:
Business Uttar Pradesh

Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,790 और चांदी ₹10,100 महंगी, जानें आज का नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में ₹2,790 का उछाल चांदी भी ₹10,100 महंगी, जानें 11 अगस्त का नया रेट Gold-Silver Price Today : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज का दिन खास है। घरेलू बाजार में मंगलवार यानी 11 अगस्त 2026 को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की […]

Spread the love
Read More