शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

Untitled 13 copy 10

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक गोलमेज बैठक में 50 लाख नए PNG कनेक्शन देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य घोषित किया। इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के सदस्य शामिल रहे।

मंजूरी प्रक्रिया आसान बनाने पर जोर

सरकार PNG विस्तार में आ रही प्रमुख बाधाओं को दूर करने पर भी फोकस कर रही है। इनमें नगर निगमों से अनुमति में देरी, राइट ऑफ वे (ROW) की जटिल प्रक्रिया और ऊंचे मरम्मत शुल्क शामिल हैं। राज्यों ने इन शुल्कों को तर्कसंगत बनाने या खत्म करने और समयबद्ध मंजूरी प्रणाली लागू करने की जरूरत पर जोर दिया है।

ये भी पढ़ें

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

LPG से PNG की ओर चरणबद्ध बदलाव

बैठक में शहरी क्षेत्रों में मौजूदा ढांचे के साथ एलपीजी से PNG की ओर धीरे-धीरे बदलाव पर सहमति बनी। साथ ही, उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी सिफारिश की गई।

ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी कदम

हरदीप सिंह पुरी ने बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य का हवाला देते हुए PNG इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने राज्यों और शहरी निकायों से PNG को अपनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, खासकर उन इलाकों में जहां बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है। वहीं, प्रह्लाद जोशी ने एलपीजी सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने और कालाबाजारी पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही। सरकार का मानना है कि PNG नेटवर्क का विस्तार न केवल शहरी जीवन को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

 

Spread the love

Gold Price Today
Business

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में […]

Spread the love
Read More
Business

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

Reliance Digital Sale 2026 : स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। यह सेल 16 अगस्त 2026 तक चलेगी। कंपनी की ओर से इस सेल में एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI […]

Spread the love
Read More
Tata Group
Business

टाटा समूह में तीसरा बड़ा नेतृत्व संकट, चंद्रशेखरन की विदाई ने बढ़ाई हलचल

टाटा समूह में शीर्ष नेतृत्व पर फिर उठे सवाल Tata Group leadership crisis: टाटा समूह अपनी मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस, कारोबारी मूल्यों और विश्वसनीयता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हालांकि, पिछले करीब तीन दशकों में समूह के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव कई बार गंभीर विवादों और सत्ता संघर्ष का कारण बना है। अब टाटा […]

Spread the love
Read More